कॉलेजों में बराबर हो सेमिनार : कुलपति
फोटो : 15 अजी 5 और 6 जागरण संवाददाता,
भागलपुर। टीएनबी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में शनिवार को एनीलाइटिकल टेक्नीक अप्लीकेशन एंड आइटीएस स्कोप विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति डॉ. नलिनी कांत झा भी पहुंचे और इस तरह के सेमिनार के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बराबर होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। प्राणी विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एसपी राय ने स्कैन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप, केंद्रीय विवि मोतिहारी के डॉ. अभिजीत कुमार, पीजी रसायन विभाग के डॉ. निशांत सिंह ने विभिन्न क्रोमोटोग्राफी तकनीक और केंद्रीय विवि मोतिहारी के डॉ. अनिल कुमार सिंह ने विभिन्न स्पट्रोस्कोपी आइआर और यूभी के बारे में बताया। मंच संचालन प्रो. राजीव कुमार सिंह ने किया।