विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: रविवार 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक, किन सेवाओं का मिलेगा तुरंत लाभ, आप समझ लें

Published: Sat, 26 Sep 2026 01:30 AM (IST)

SBI Branches Open on Sunday 27 September : एसबीआई ने 27 सितंबर 2026, रविवार को अपनी सभी शाखाएं खुली रखने ...और पढ़ें

रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI की सभी शाखाएं

रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI की सभी शाखाएं

जागरण संवाददाता, भागलपुर। SBI Branches Open on Sunday 27 September : सितंबर माह के अंतिम दिनों में बैंक हड़ताल और त्योहारों व साप्ताहिक अवकाशों के कारण लगातार पांच दिनों तक वित्तीय सेवाएं ठप रहने की आशंका से परेशान आम खाताधारकों और व्यापारियों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है।

संभावित लंबी बंदी के चलते जनता को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बैंक प्रबंधन ने आगामी रविवार, 27 सितंबर 2026 को अपनी सभी शाखाएं खुली रखने का आधिकारिक निर्णय लिया है। पूर्व में विभिन्न बैंक यूनियनों की हड़ताल और लगातार छुट्टियों के चलते 26 सितंबर से 30 सितंबर के दौरान शाखाओं में कामकाज ठप रहने और चेक क्लीयरेंस, कैश निकासी जैसी सेवाएं प्रभावित होने को लेकर एडवाइजरी जारी की गई थी।

इस संभावित वित्तीय संकट को भांपते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने ग्राहकों के हित में यह कदम उठाया है, ताकि महीने के अंतिम दिनों में सैलरी, पेंशन, व्यापारिक भुगतान और टैक्स चालान जैसे जरूरी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो सकें।

आम दिनों की तरह होगा कामकाज

बैंक की ओर से जारी ताजा सूचना के अनुसार, रविवार (27 सितंबर) को एसबीआई की सभी शाखाएं अपने निर्धारित समय पर खुलेंगी। इस दौरान शाखाओं में सामान्य कार्यदिवसों की तरह ही काउंटर खुले रहेंगे। खाताधारक शाखा में उपस्थित होकर नकद जमा (Cash Deposit), निकासी (Withdrawal), ड्राफ्ट बनवाने, आरटीजीएस/नेफ्ट कराने और चेक जमा करने जैसे सभी आवश्यक बैंकिंग कार्य आसानी से निपटा सकेंगे।

नकद लेन-देन सहित सभी काउंटर रहेंगे सक्रिय

बैंक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी ग्राहक को खाली हाथ न लौटना पड़े।

लंबी हड़ताल व बंदी से पहले काम निपटाने की सलाह

एसबीआई प्रबंधन ने सभी ग्राहकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग ज़रूरतों के लिए रविवार को नजदीकी शाखा में अवश्य जाएं और आगामी दिनों की संभावित बंदी को देखते हुए समय रहते आवश्यक लेन-देन पूरा कर लें।

बैंकिंग सेवाएं व अवकाश

  • 26 सितंबर 2026 (शनिवार): नियमित बैंक अवकाश (माह का चौथा शनिवार)।

  • 27 सितंबर 2026 (रविवार): साप्ताहिक सार्वजनिक अवकाश (विशेष राहत: SBI की सभी शाखाएं सामान्य कामकाज के लिए खुली रहेंगी)।

  • 28 सितंबर 2026 (सोमवार): देशव्यापी हड़ताल (पहला दिन), यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की प्रस्तावित।

  • 29 सितंबर 2026 (मंगलवार): दूसरा दिन, बैंक यूनियनों की हड़ताल।

  • 30 सितंबर 2026 (बुधवार): तीसरा दिन, बैंक यूनियनों की हड़ताल।

इन सेवाओं का प्रयोग करें

इसके अतिरिक्त, बैंक की डिजिटल सेवाएं—जैसे योनो (YONO) ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई सेवाएं और एटीएम नेटवर्क निर्बाध रूप से कार्य करते रहेंगे। बंदी के दौरान लोगों को नकदी संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी मुख्य एटीएम और कैश रिसाइक्लर मशीनों (CRM) में पर्याप्त मात्रा में नकदी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष वेंडर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

नकद लेन-देन सहित सभी काउंटर रहेंगे सक्रिय]