'बहुत पहले ही होना चाहिए था सरदार पटेल का सम्मान'
सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित एकता दौड़ में भाजपा सहित अन्य पार्टियों एकजुट नजर आयी। भाजपा के साथ एनडीए कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल थे। आम लोगों की भी इसमें भागीदारी रही।
भागलपुर (जेएनएन)। भागलपुर में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित एकता दौड़ में भाजपा सहित अन्य पार्टियों एकजुट नजर आयी। भाजपा के साथ एनडीए कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल थे। वहीं, मंच पर भाजपा और कांग्रेस के भी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा में मजबूती दिखी। सभी गुटों के कार्यकर्ता एक साथ एकता दौड़ में भाग ले रहे थे। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के दो पूर्व सांसद, दो पूर्व विधायक और तीन पूर्व प्रत्याशी शामिल हुए। भाजपा के इस कार्यक्रम में काफी संख्या में शहरवासी गवाह बने। कार्यक्रम में भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के कई विरासतों को एक सूत्र में पिरो कर मजबूत भारत बनाने का कार्य किया था। ऐसे महापुरुष की जयंती पर प्रधानमंत्री ने देश को उनका एक विशाल आदमकद प्रतिमा अनावरण कर सौंपा है। विजय मित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहीद भगत सिंह चौक से सरदार पटेल चौक तक दौड़ लगाकर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ता सरदार पटेल अमर रहे, भारत माता की जय आदि नारेबाजी कर रहे थे।
स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चे भी भाग लिए। जिसमें आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर, सत्यम वेभ आदि स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने एकता दौड़ में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन को हरी झंडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शैलेंद्र सराफ ने दिखाया। प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा ने कहा कि हम उनकी एकता की मिसाल को कभी मिटने नहीं देंगे।
आयोजन में पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक अमन कुमार, कुमार शैलेंद्र, ललन पासवान, डॉ. मृणाल शेखर, नभय कुमार चौधरी, एमएलसी डॉ एन के यादव, जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, दीपक सिंह, डॉ प्रीति शेखर, मुकेश सिंह, दिलीप निराला, संतोष कुमार, आनंद शुक्ला, प्रो. किरण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हरवंशमणि सिंह, नरेश मिश्रा, अभय बर्मन, मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, जिला मंत्री विपुल सिंह, डॉ विनय गुप्ता, प्रदीप जैन, शीतकंठ नीरज, निरंजन सिंह, अभिनव सिंह, मनीष दास, प्रिंस मंडल, श्यामल किशोर मिश्रा, राजकिशोर गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, नितेश सिंह, संजय हरि, मनोज हरि, योगेश पांडेय, दीपक सिन्हा, श्वेता सिंह, अंजलि घोष, मुकुल कुमार, सार्वेंद्र यादव, कुंदन कुमार, राजीव मिश्रा, सुनील सिंह, प्यारे हिन्द आदि उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने भारत को एकीकृत किया। उन्होंने कहा कि आज सरदार पटेल को सम्मानित किया जा रहा है, जो बहुत पहले ही होना चाहिए था। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साधुवाद दिया।
आरोहि हुए सम्मानित
सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक समिति एवं पटेल फाउंडेशन भागलपुर की ओर से भागलपुर और बांका के जाने—माने शिक्षाविद व बिहार अंगिका अकादमी के अध्यक्ष डॉ. लखन लाल सिंह 'आरोही' को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। भागलपुर विवि के गांधी विचार विभाग के संस्थापक अध्यक्ष, गांधीवादी विचारक सह पूर्व सांसद डॉ. रामजी सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का मेमेंटो उन्हें भेंट की। इस अवसर पर उन्हें चादर ओढ़ाया गया। कार्यक्रम में कई अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
भाजपा में शामिल हुए वंचित समाज पार्टी के सिकंदर
वंचित समाज पार्टी के सिकंदर आजम खान अपने समर्थकों के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने पार्टी में योगदान कराया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मीनू मुखिया, हरिवंशमणि सिंह, अमर कुशवाहा, ललन पासवान आदि थे।