Move to Jagran APP

सरस्‍वती पूजा 2022 : साध्य, सिद्धि और रवियोग का योग बना रहा खास, शादी के लिए विशेष महत्‍व का दिन

सरस्‍वती पूजा 2022 पांच फरवरी को इस बार सरस्‍वती पूजा है। माघ के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को इस पर्व मनाया जाता है। यह दिन इस बार बहुत ही खास और शुभ है। शादी के लिए भी यह दिन विशेष महत्‍व का है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:54 PM (IST)
सरस्‍वती पूजा 2022 : साध्य, सिद्धि और रवियोग का योग बना रहा खास, शादी के लिए विशेष महत्‍व का दिन
वर्ष 2022 में खास है सरस्‍वती पूजा।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। पांच फरवरी को इस बार वसंत पंचमी मनाया जाएगा। माघ के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी कहा जाता है। वसंत पंचमी पर ज्ञान, वाणी और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस बार सरस्वती पूजा पर कुछ विशेष योग खास बना रहा है जो शुभ फल को देने वाला है।

prime article banner

उत्साह, उमंग और भक्ति का यह महापर्व इस बार सिद्ध योग और साध्य योग में मनाया जाएगा। सुबह से शाम तक सिद्धि योग विराजमान रहेगा, इसके बाद देर शाम से साध्य योग रहेगा। शाम को रवि योग का भी आगमन होगा। सिद्ध मुहूर्त में ये योग शामिल होते हैं। इस महामुहूर्त पर शादियों के भी योग विद्यमान रहेंगे।

शहर में वसंत पंचमी के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। मुर्तिकार प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। वसंत पंचमी पर श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर वेद मंत्रों के साथ विद्यादाती मां सरस्वती की आराधना करेंगे। मंदिरों और घरों में भी विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

ज्योतिषाचार्य पं. सचीन कुमार दूबे ने बताया कि वसंत पंचमी पर तीन शुभ योग विद्यमान रहेंगे जो अतिशुभ फल देने वाला है। धर्मग्रंथों के अनुसार वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं और समस्त देवी देवताओं ने मां सरस्वती की स्तुति की थी। इसलिए यह पर्व मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। विद्या आरंभ करने अथवा किसी नई कला की शुरुआत करने के लिए यह दिन शुभ माना जाता है।

वसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त की श्रेणी में आता है। इस बार वसंत पंचमी पर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, मीन का चंद्र रहेगा साथ ही मकर का सूर्य रहेगा। यह दिन सभी प्रकार की खरीदारी और शुभ

कार्यों के लिए काफी उत्तम माना गया है। भूमि, भवन, वाहन, आभूषण सहित सभी प्रकार की खरीदारी करना इस दिन श्रेष्ठ रहेगा। इसके साथ ही विवाह के लिए भी यह दिन शुभ रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.