संत रविदास ने जोड़ा था समाज के सभी वर्गो को
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को संत रविदास की जयंती पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को संत रविदास की जयंती पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत माता और संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुसहरी घाट पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख हरविंद नारायण भारती ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा सनातन संस्कृति एक सुव्यवस्थित समाज का उदाहरण था। संत रविदास एक ऐसे हिंदू संत थे, जिन्होंने अपनी संस्कृति को बचाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आपस में जोड़ दिया। इस धर्म के प्रत्येक समुदाय के लोगों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और सेवा भाव को जगाया था।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करने और इस धर्म के सभी वगरें के बीच समरसता उत्पन्न करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सीएए का समर्थन करते हुए इसे देश हित में बताया। इस कानून से उन्हें डर है, जो भारत में अवैध तरीके से रहते हैं। यह कानून किसी भी भारतीय के लिए नुकसानदेह नहीं है।
वहीं, लाजपत पार्क में आयोजित कार्यक्रम को शाखा कार्यवाह बालेश्वर ने संबोधित किया।
इस अवसर पर आरएसएस के नगर प्रचारक मनोहर, नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख रमाकात, बरारी उप नगर कार्यवाह राजीव कुमार सिंह, नगर सामाजिक समरसता प्रमुख गिरीश चंद्र झा, योगी राजीव मिश्र, विभाग संपर्क प्रमुख अजित घोष, जगतराम साह कर्णपुरी, अतुल कुमार व पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। इस दौरान 15 सौ लोगों के बीच खिचड़ी के महाप्रसाद का वितरण किया गया।