संजय लाठ बने एआइएबीओए के राष्ट्रीय उप महासचिव Bhagalpur News
संजय लाठ ने इलाहाबाद बैंक से अपनी करियर की शुरुआत 1993 में की थी। वह मूलरूप से भागलपुर जिले के खरीक के रहने वाले हैं।
भागलपुर, जेएनएन। इलाहाबाद जोनल ऑफिस के सहायक प्रबंधक संजय कुमार लाठ को ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआइएबीओए) का राष्ट्रीय उप महासचिव चुना गया है। चेन्नई में हुई केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें यह पद मिला।
लाठ ने इलाहाबाद बैंक से अपनी करियर की शुरुआत 1993 में की थी। वह मूलरूप से खरीक के रहने वाले हैं। अभी वह इलाहाबाद बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राज्य सचिव और मंडलीय कार्यालय में सहायक प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि वह अधिकारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। बैंकिंग कार्यों में अधिकारियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस बात का खास ख्याल रखेंगे।
उन्होंने कहा की केंद्र की नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगा। मांगों के समर्थन में 11 मार्च से 3 दिनों की हड़ताल होनी है। इस हड़ताल के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। केंद्र की बैंककर्मी पर नहीं चलेगी। इसके लिए सभी बैंक कर्मी एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। एसोसिएशन सभी के साथ कंधे दे कंधे मिलाकर चल रही है।सभी के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।