Move to Jagran APP

Saharsa Road Accident News : दो अलग-अलग सड़क हादसे में आधा दर्जन महिलाएं जख्मी, एक की मौत

Saharsa Road Accident News गंगा स्‍नान कर लौट रही महिलाओं से भरी ऑटो के पलटने से दो अलग अलग घटनाओं में आधा दर्जन महिलाएं जख्‍मी हो गई है जिसमें एक की मौत हो गई है। गंभीर रूप से जख्‍मी महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्‍पताल भेजा गया

By Amrendra TiwariEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 05:44 PM (IST)
Saharsa Road Accident News : दो अलग-अलग सड़क हादसे में आधा दर्जन महिलाएं जख्मी, एक की मौत
गंगा स्नान कर ऑटो से घर लौट रही थी महिलाएं सड़क दुर्घटना में हुई जख्मी

सहरसा, जेएनएन। Saharsa Road Accident News : स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनवर्षा बाजार तथा मनोरी चौक स्थित दो अलग-अलग ऑटो दुर्घटना में ऑटो सवार करीब आधे दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई। जिसे ईलाज हेतु सोनवर्षाराज पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां तीन महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा गंभीर स्थिति देख सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमे एक कि इलाज के दौरान मौत हो गई।

prime article banner

मुंगेर गंगा घाट में स्‍नान कर ऑटो से घर लौट रही थी महिलाएं 

मिली जानकारी बीते सोमवार की शाम मुंगेर घाट से गंगा स्नान कर मधेपुरा जिले गम्हरिया एक ऑटो से लगभग 10 महिलाएं लौट रही थी। जहां मनोरी चौक चौक स्थित हीरो शोरूम के निकट पहुंचते ही एक अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से ऑटो को ठोकर मार दी। जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गई। जिसमे गम्हरिया गांव निवासी साबो देवी, रेखा देवी, ममता देवी, सुनीता देवी एवं फूलो देवी घायल हो गई। ऑटो पलटने के आसपास के लोग इकट़ठे हो गए आनन फानन में लाोगों ने जख्‍मी महिलाओं को ऑटो से सुरक्षित निकाला। तत्‍काल स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए  स्थानीय प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पहुंचाया । जहां चिकित्सक ने साबो देवी एवं रेखा देवी की हालत गंभीर देख उन्हें तुरंत  अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना में मंगलवार की अहले सुबह मुख्य बाजार के निकट अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो दुर्घटना में ऑटो सवार सहरसा जिले के संतनगर निवासी उमा देवी, राम देवी, प्रभु दयाल, जीरा देवी तथा गुड्डी देवी घायल हो गई। जिसे ईलाज हेतु पीएचसी लाए जाने पर चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से घायल उमा देवी तथा राम देवी को सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। बताया जाता है कि इलाज के दौरान उमा देवी की मौत हो गई। दोनों ही ऑटो पर सवार लोग गंगा स्नान कर घर लौट रही थी । घटना की सूचना बाद पहुंची पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाने ले जाया गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.