Move to Jagran APP

विश्व शांति को दुनिया घूमने निकले हैं आंद्रेई और एलिना

विश्व में शांति संदेश देने के लिए दो रूसी युगल बुधवार को भागलपुर पहुंचे। जाने ये कैसे देखते है दुनिया ..

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 07:41 AM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 07:41 AM (IST)
विश्व शांति को दुनिया घूमने निकले हैं आंद्रेई और एलिना
विश्व शांति को दुनिया घूमने निकले हैं आंद्रेई और एलिना

भागलपुर [कौशल किशोर मिश्र]। विश्व में शांति संदेश देने के लिए दो रूसी छात्र आंद्रेई और एलिना दुनिया घूमने निकल पड़े हैं। आठ माह पहले रूस से दोनों निकल कर चीन, वियतनाम, लाओस, थाइलैंड, म्यांमार होते हुए मणिपुर के रास्ते भारत आए हैं। वहां से इंफाल, सिल्चर, गुवाहाटी, न्यू बोगाई गांव, सिलीगुड़ी और पूर्णिया होते हुए बुधवार की शाम ये भागलपुर पहुंचे। विश्व में शांति का संदेश देने निकले दोनों रूसी नागरिक पैदल और लिफ्ट लेकर यात्रा कर रहे हैं।

loksabha election banner

एक मुलाकात में दोनों ने बताया कि विश्व बीते कुछ सालों से विनाश के मुहाने पर है। समय-समय पर कुछ ऐसे मसले अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर आते रहे हैं जिससे परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगता है। दोनों ने कोरियाई प्रायद्वीप के संकट पर विश्व के कुछ ताकतवर देशों की गुटबंदी और मानवता पर आने वाले खतरे को गंभीर चिंता का विषय बताया। युक्रेन, बेनेजुएला और सीरिया संकट का हवाला दिया। आंद्रेई और एलिना समय-समय पर विश्व शांति के लिए दुनिया के ताकतवर देशों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाते हैं। जिस वजह से अमेरिका और रूस के बीच के टकराव से भी विश्व शांति पर खतरा मंडराने लगता। दोनों का संदेश है कि महाविनाश के हथियार से दुनिया मुक्त हो। पूर्व में रूस और अमेरिका ने पहल भी की थी। दोनों सैकड़ों परमाणु शस्त्रों को नष्ट भी किया। लेकिन आज भी जितने हथियार विश्व में हैं उससे कई बार दुनिया तबाह हो सकती है। दोनों हालांकि आपार विश्वास से कहते हैं कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय संकट जब भी आए हैं उस गंभीर संकट के बीच से ही शांति के रास्ते भी निकल कर सामने आए। इसी विश्वास को लेकर दोनों विश्व शांति के लिए दुनियां भ्रमण को निकले हैं। दोनों रूस के तुला जिले के वेन्यॉफ सिटी के रहने वाले हैं। भारत को आध्यात्म और शांति का देश बताने वाले दोनों रूसी नागरिक गुरुवार को गया रवाना हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.