विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची-सबौर और भागलपुर-किऊल के बीच चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, रेलवे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Published: Mon, 03 Aug 2026 02:00 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2026 04:12 AM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें।

  2. रांची-सबौर और भागलपुर-किऊल के बीच चलेंगी।

  3. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। 16 दिन तक चलने वाली रेलवे भर्ती बोर्ड बोर्ड की लेवल-1 सीबीटी परीक्षा में परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने भागलपुर और किऊल के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के साथ ही एक और परीक्षा स्पेशल ट्रेन 08601/02 रांची से सबौर तक चलाएगी।

दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन से परीक्षार्थियों को सहूलियत होगी। ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी नहीं करनी पड़ेगी। ट्रेन संख्या 08601 रांची-सबौर स्पेशल ट्रेन रांची से शाम सात बजे चलेगी और दूसरे दिन आठ बजे भागलपुर पहुंचेगी।

रांची से यह ट्रेन 03, 04, 05, 06, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 अगस्त को (कुल 15 ट्रिप) चलेगी।

वहीं, ट्रेन नंबर 08602 सबौर-रांची स्पेशल ट्रेन सबौर से 9.50 बजे चलेगी और उसी दिन 8.45 बजे रांची पहुंचेगी। सबौर से यह ट्रेन 04, 05, 06, 07, 10 11, 12, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21, 22 अगस्त (15 ट्रिप) चलेगी।

भागलपुर, अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज), जमालपुर और अभयपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव दिया है। इस ट्रेन में जनरल और स्लीपर कोच जोड़ा गया है।

अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

दूसरी ओर, भागलपुर और किऊल के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 03409 भागलपुर–किऊल एग्जामिनेशन स्पेशल (बिना आरक्षण वाली) ट्रेन भागलपुर से शाम 7:30 बजे चलेगी और रात 10:30 बजे किऊल पहुंचेगी।

यह ट्रेन 03, 04, 05, 06, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21, 25 अगस्त को (कुल 16 फेरे) चलेगी।

वहीं, 03410 किऊल–भागलपुर एग्जामिनेशन स्पेशल (बिना आरक्षण वाली) ट्रेन किऊल से रात 11:30 बजे (23:30 बजे) चलेगी और अगले दिन सुबह 3:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन भी 3 अगस्त 04, 05, 06, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21, 25 अगस्त 2026 को (कुल 16 फेरे) चलेगी। यह एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकेगी। इसके पहले भी रेलवे नीट सहित कई परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया था।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में बिना इयरफोन बजाया गाना तो सीधे जाएंगे जेल, रेलवे ने कसी कमर