विसर्जन मार्ग के गड्ढों को नहीं भरा गया
मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के जिन रास्तों से होकर ले जाना है निगम ने उसे भी दुरुस्त नहीं कराया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 02:12 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:20 AM (IST)
भागलपुर। मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के जिन रास्तों से होकर ले जाना है, निगम ने उसे भी दुरुस्त नहीं कराया है।
आदमपुर चौक के समीप सड़कों पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभल कर चलना पड़ रहा है। छोटी खंजरपुर से बड़ी खंजरपुर के बीच सड़क पर कई गहरे गड्ढे हैं। विसर्जन घाट पर पसरे हैं कचरे
शहर क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन मायागंज स्थित मुसहरी घाट पर किया जाएगा, लेकिन घाट किनारे गंदगी का अंबार है। निगम ने सफाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की। घाट तक जाने वाली सड़क अतिक्रमण की जद में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें