Road accident: तिलकामांझी के पास टहलने निकली महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम
शनिवार की सुबह बरारी पुलिस चौकी क्षेत्र के खंजरपुर निवासी मोहन कुमार राय की पत्नी 65 वर्षीय सुशीला देवी टहलने निकली थी। सैंडिस कंपाउंड पहुंचने के पहले लाल बाग कॉलोनी के मुहाने पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
भागलपुर, जेएनएन।
समीप सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से जख्मी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह बरारी पुलिस चौकी क्षेत्र के खंजरपुर निवासी मोहन कुमार राय की पत्नी 65 वर्षीय सुशीला देवी टहलने निकली थी। सैंडिस कंपाउंड पहुंचने के पहले लाल बाग कॉलोनी के मुहाने पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोग आनन-फानन में महिला को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
रोज घर से पैदल जाती थी टहलने
खंजरपुर स्थित घर से रोज की तरह शनिवार की सुबह पांच बजे सुशीला देवी टहलने के लिए निकली थीं। सैंडिस टहलने जाने वाले लोगों ने ही महिला को सड़क पर गिरा देख तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन जख्म गहरा होने के कारण सुशीला देवी को चिकित्सक बचा नहीं सके।
तेज रफ्तार में स्टंट करते हैं लड़के, लौट कर पीते हैं चाय
तिलकामांझी चौक से कचहरी चौक तक रोज सात-आठ की संख्या में बाइक सवार तेज रफ्तार में लहरिया बाइक चला स्टंट करते हैं। तब खाली सड़क होने के कारण तेज रफ्तार में लड़के बाइक चलाते हैं। तब सैंडिस कंपाउंड टहलने जाने वाले ही इस मार्ग में दिखते हैं। लहरिया बाइक चला कर स्टंट करने वाले दो लड़कों को छह माह पूर्व प्रारक्ष डीएसपी संजीव कांत ने पकड़ कर सबक सिखाया था। कुछ दिनों की सख्ती बाद एक बार फिर सबेरे तेज रफ्तार में बाइक चला स्टंट करने वाले लड़के तिलकामांझी-कचहरी चौक रोड में नजर आने लगे हैं। स्टंट करने के बाद सॢकट हाउस की चारदीवारी से सटे एक चॢचत चाय वाले के यहां लड़के चाय की चुस्की भी लेते हैं। स्टंट करने वालों में दो पुलिस केंद्र और तीन बरहपुरा-भीखनपुर और तिलकामांझी इलाके के लड़के शामिल हैं