लाठीचार्ज के विरोध में रोष, राज्य सरकार के खिलाफ राजद का प्रदर्शन
राजभवन मार्च के दौरान राजद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में जिला युवा राजद ने सीएम का पुतला जलाया गया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।
भागलपुर (जेएनएन)। पटना में राजभवन मार्च के दौरान राजद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में जिला युवा राजद अध्यक्ष मु. मेराज अख्तर के नेतृत्व में सीएम का पुतला जलाया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष ने कहा कि जनता एनडीए सरकार की तानाशाह रवैये को देख रही है।
आगामी चुनाव में जनता इसका करारा जव़ाब देगी। जिलाध्यक्ष डॉ. तिरुपति नाथ यादव ने कहा कि राजद के जनसमर्थन को देखकर सीएम घबरा गए हैं। लोकसभा चुनाव में ही एनडीए को अपने जनमानस का पता चल जाएगा। इस मौके पर विश्वजीत कुशवाहा, अफजल, मिथुन यादव, अरविंद यादव, नियाज अहमद, अजहर, मंगल, मु. सजर शहादत, विवेक कुमार, मनोज कुमार झा, प्रो. सलाउद्दीन अहसन, मिरनाल सहनी सहित कई थे।
कार्यकर्ताओं ने राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश सर्वाधिक कठिन दौर से गुजर रहा है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सरकार व्यक्तिनिष्ठ हो गया है। लोगों को परेशानी हो रही है। अपराधी हाबी हैं। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। जनता को झूठा अश्वासन दिया जा रहा है। आगामी लोक और विधानसभा चुनावों ने सरकार को जनता नकार देगी।