Move to Jagran APP

RJD : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता, कुछ इस प्रकार कर रहे टास्‍क पूरा

RJD भागलपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश से कई टास्‍क मिले हैं। यहां बूथ कमेटी का निर्माण किया जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 08:14 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 07:41 AM (IST)
RJD : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता, कुछ इस प्रकार कर रहे टास्‍क पूरा
RJD : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता, कुछ इस प्रकार कर रहे टास्‍क पूरा

भागलपुर, जेएनएन। सितंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में राजद कार्यकर्ता कूद गए हैं। वे किसी भी कीमत पर कोई चूक नहीं करना चाहते। हरेक विधानसभा में कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। आम लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। राजद कार्यकर्ता केंद्र और राज्‍य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं। गरीबों के हित में काम नहीं करने के आरोप लगाते हैं। राजद कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव को लेकर राजद ने तैयारी शुरू कर दी है। अभी तक जिले में 80 बूथ कमेटी बनाया गया है। शहर से सुदूर इलाकों तक लोगों को राजद परिवार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं को भी लगाया जाएगा। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर  भागलपुर के राजद जिलाध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी और पीरपैंती विधायक रामविलास पासवान के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अभी तक जिले में 80 फीसद बूथ कमेटी बनाया गया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को कहा कि जल्द से जल्द बूथ कमेटी की संचिका पुस्तिका बनाकर प्रदेश कार्यालय को सौंप दिया जाएगा। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर भागलपुर में लॉकडाउन के बाद शुरू होगा। बैठक में भागलपुर महानगर अध्यक्ष मु. मास्टर सलाउद्दीन, नवगछिया पुलिस जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव प्रतिमा सिन्हा, नाथनगर प्रखंड अध्यक्ष छत्रधारी मंडल, जनार्दन आजाद और मंजीत ठाकुर थे।

राजद शासन में नहीं बचेंगे सृजन के घोटालेबाज

भागलपुर में हुए सृजन महा घोटाले में शामिल सभी लोगों को सरकार बचा रही है। तीन सालों में एक भी लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई। केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है। इस घोटाले में कई रसूक वाले भी हैं, लेकिन उन सबों तक जांच की आंच नहीं पहुंची है। यह बात राजद के युवा नेता अनिकेत यादव ने कही। इस सरकार में गरीबों को देखने वाला कोई नहीं है। हर तरफ लूट-खसोट मची हुई है। जनता अब इस सरकार से तंग आ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में राजद इसका करारा जवाब देगा। इस बार राज्य की बागडोर तेज तर्रार और युवा नेता तेजस्वी यादव के हाथों में होगा। राज्य की युवा उनके साथ है। राजद गरीबों की सरकार है। बाहर से आए प्रवासियों के रोजगार के लिए कोई पहल अबतक नहीं किया गया है। अनिकेत ने कहा कि साइकिल रैली पूरी तरह सफल रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.