Move to Jagran APP

RJD स्‍थापना दिवस : कार्यकर्ताओं ने निकाला साइकिल मार्च, बैलगाड़ी पर भी हुए सवार, सरकार की आलोचना की

राजद कार्यकर्ताओं ने अपने स्‍थापना दिवस पर केंद्र और राज्‍य सरकार के विरोध में मार्च निकाला। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के मूल्‍य वृद्धि की जमकर आलोचना की।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 07:47 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 07:47 AM (IST)
RJD स्‍थापना दिवस : कार्यकर्ताओं ने निकाला साइकिल मार्च, बैलगाड़ी पर भी हुए सवार, सरकार की आलोचना की
RJD स्‍थापना दिवस : कार्यकर्ताओं ने निकाला साइकिल मार्च, बैलगाड़ी पर भी हुए सवार, सरकार की आलोचना की

भागलपुर, जेएनएन। राजद के 24 वें स्थापना दिवस पर रविवार को चंपा नदी से मुस्लिम हाई स्कूल तक साइकिल जुलूस निकाला गया। राजद ने केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में हमला किया। रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव कर रहे थे। पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि, भ्रष्टाचार, प्रवासी मजदूरों को रोजगार के लिए कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।

loksabha election banner

जिला महासचिव अमर कुमार यादव ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सैकड़ों लोगों के साथ केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नाराबाजी करते मुस्लिम हाई स्कूल पहुंचे। महासचिव ने कहा कि सरकार से जनता तंग आ चुकी है। न किसी को रोजगार मिल रहा है, न कोरोना में उन्हेंं इलाज मिल पा रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण ट्रांसपोटेशन चार्ज भी बढ़ता जा रहा। प्रदेश सचिव डॉ. तिरुपति यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने साहेबगंज से तातारपुर, स्टेशन चौक, कोतवाली चौक, मंदरोजा चौक , सराय चौक होते हुए वापस साहेबगंज तक रैली निकाली गई। जिला कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा की ओर से भोजन का प्रबंध किया गया। जुलूस में जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, केदारनाथ यादव, रिंकू राज, मु. शमीम, प्रदेश महासचिव मु. हुमायूं, मु. सलाउद्दीन, संजय यादव, प्रवीण यादव, अयाज खान, छात्रधारी मंडल, जिला महासचिव अमर यादव, अशोक कुमार आलोक, संजय रजक, पप्पू अली, मो शाहिद खान, राजू राज. रणवीर यादव, मोहन यादव, जयकांत यादव, राकेश कुमार व अन्य थे। वहीं, युवा महानगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में साइकिल मार्च निकाली गई।

सम्मानित हुए कार्यकर्ता 

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव और जिला कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा की ओर से कार्यकर्ताओं को हरा गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जिला महासचिव अमर यादव, जिला महासचिव सुमंत यादव, जिला सचिव धनेश्वर मंडल, जिला सचिव संजय यादव, महानगर अध्यक्ष मु. सलाउद्दीन, वरीय राजद नेता मो शमीम व अन्य थे.

बैलगाड़ी पर सवार होकर किया वरोध

लगातर डीजल-पेट्रोल के कीमतो मे वृद्धि के विरोध में राजद कार्यकर्ता  नाथनगर में सड़क पर उतरे और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर राजद नेता डॉ. अशोक कुमार आलोक बैलगाड़ी पर सवार थे। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार भ्रष्टाचार मे सलिप्त है। धरातल पर इनका कोई काम नही दिखता है।  डीजल-पेट्रोल के कीमतों मे वृद्धि कर जेब कतरने मे लगे हैं। राज्य की जनता मे बढ़ती मंहगाई से त्राहिमाम मचा हुआ है। आगामी चुनाव मे जनता जवाब देगी। रैली नाथनगर बीआरसी से निकलकर मुस्लिम स्कूल गई। रैली मे राजद दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ.संजय रजक, महादेव दास, धनेश्वर मंडल, सुमंत यादव, मु.हुमायूं, शमीम, अजय भारती, बब्लू कुशवाहा, विजय गोस्वामी, डब्लू यादव, बजरंगी यादव, मु.अयूब, मु.लक्की, संजीव शर्मा, शालीग्राम मंडल, निरंजन यादव, बब्लू पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

व्यवहार न्यायालय के दो कर्मचारी सहित प्राइवेट मुंशी कोरोना संक्रमित

व्यवहार न्यायालय के दो कर्मचारी एवं एक प्राइवेट मुंशी की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसके पूर्व एक नाइट गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। उन्हीं के संपर्क में आने से ये तीनों भी संक्रमित हुआ है। इन तीनों का ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

राजद ने स्थापना दिवस पर निकाली रैली

राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर शाहकुंड में राजद कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। यह रैली प्रखंड राजद अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें राज्य परिषद के सदस्य अरङ्क्षवद यादव शाहकुंड प्रभारी के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर पेट्रोल डीजल के मंहगाई के विरुद्ध मे पांच किलोमीटर तक साइकिल जुलूस निकाला गया। इस मौके पर अशोक यादव, अनवार खान, अनिल दास, दिवाकर यादव, पंचलाल चौधरी, विजय यादव, प्रमोद कुमार, मु, जब्बार, शंभू यादव, भोला सिंह, छात्र नेता गुंजन यादव, विशेश्वर यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजद ने निकाली साइकिल रैली

राजद कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर पेट्रोल, डीजल के बढ़ते मूल्य, महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार आदि सवालों को लेकर प्रख्ंड अध्यक्ष बासुकीनाथ यादव की अगुआई में सरकार के खिलाफ सत्कार चौक से कहलगांव नगर तक साइकिल जुलूस निकाला। जुलूस में सरकार के विरोध में नारेबाजी की जा रही थी। विधायक रामविलास पासवान ने झंडी दिखाकर जुलूस को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर प्रभारी गोपीचंद यादव, जर्नादन आजाद, नदीम परवेज, पवन भारती, प्रीतम कुमार यादव, लव कुमार, लालू यादव, अशोक राम आदि थे।

नारायणपुर में राजद ने साइकिल यात्रा निकाला

राजद प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा के नेतृत्व में डीजल, पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि के विरोध में नारायणपुर में साईकिल यात्रा निकाला गया। जिसमें युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष वंशराज यादव, मनीष यादव, छोटू, अनवर पठान, अनिल दास, गौतम यादव, सिद्दू यादव, अजीत आदि थे।

विधायक की अगुआई में निकाला जुलूस

राजद के स्थापना दिवस पर पीरपैंती में राजद कार्यकर्ताओं ने विधायक रामविलास पासवान की अगुआई में शेरमारी से साइकिल रैली निकाल कर केन्द्र एवं राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विधायक ने कहा कि सृजन घोटाले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। महंगाई से आम लोग परेशान हैं। रैली में जर्नादन आजाद, गोपीचंद यादव, रंजीत साह, विवेका यादव, मु. चांद, ओमप्रकाश पंडित, रमेश रमण आदि ने केन्द्र और राज्य सरकार की जमकर आलोचना की।

डीजल व पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के विरोध में राजद की साइकिल रैली

राजद के 24 वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मु. मेराज के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली कृष्णगढ़ चौक से निकलकर स्टेशन रोड, मुख्य चौक, दिलगौरी होते हुए प्रखंड मुख्यालय चौक पर पहुंच कर समाप्त हुई। साईकिल रैली में भीरखुर्द पंचायत के मुखिया संजीव सुमन अपने दर्जनों  कार्यकर्ताओं के साथ शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.