राजद नेता ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप, बोले-जनता अपराध से त्रस्त, CM कुर्सी बचाने में लगे हैं Bhagalpur News
राजद के मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने भागलपुर में प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए।
भागलपुर, जेएनएन। राजद के वरीय नेता सह मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों का बोलबाला है। प्रत्येक दिन हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। जनता इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में सुशासन बाबू को सबक सिखाएगी।
विधायक सोमवार को परिसदन में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने की कोशिश में जुटे हैं।' मुख्यमंत्री जन, जीवन हरियाली चला रहे हैं। वहीं, हरे पेड़ों की कटाई हो रही है। मुजफ्फरपुर बालिका कांड, सृजन घोटाला सहित अन्य मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। एनडीए की सरकार में गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। जनता इस शासन से ऊब गई है। विधानसभा चुनाव में राजद एनडीए को उखाड़ कर फेंक देगी।
उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता पंचायत से प्रखंड और मुख्यालय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। एनआरसी के मुद्दे पर कहा कि जो लोग इसके खिलाफ बोलते थे, आज वे चुप हैं। उन्होंने खामोशी अख्तियार कर ली है। अब देखना होगा कि उनका क्या स्टैंड है? नीतीश कुमार को इस मुद्दे पर जनता को जवाब दें।
राजद के वरीय नेता सह मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राजद एनडीए को उखाड़ कर फेंकेगा। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता पंचायत से प्रखंड और मुख्यालय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं। एनआरसी के मुद्दे पर कहा कि जो लोग इसके खिलाफ बोलते थे, आज वे चुप हैं। नीतीश कुमार को इस मुद्दे पर जनता को जवाब देना चाहिए।