Move to Jagran APP

MP ने किया आह्वान....नीतीश-मोदी की सरकार को उखाड़ फेकेंगे

राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने तक युवा राजद का आंदोलन जारी रहेगा। सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी है। युवा राजद नौ जनवरी को जंतर-मंतर पर होने वाले धरना में शामिल होंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 10:12 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 03:13 PM (IST)
MP ने किया आह्वान....नीतीश-मोदी की सरकार को उखाड़ फेकेंगे
MP ने किया आह्वान....नीतीश-मोदी की सरकार को उखाड़ फेकेंगे

भागलपुर [जेएनएन]। सीबीआइ पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को फंसाने का आरोप लगाकर युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय परिसर में धरना दिया।

loksabha election banner

युवा राजद के जिलाध्यक्ष मो. मेराज अख्तर उर्फ चांद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या की है। महागठबंधन को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो की बढ़ती लोकप्रियता के कारण प्रधानमंत्री मोदी, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सीबीआइ के माध्यम से फंसाने का काम किया है।

मोदी-नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने तक युवा राजद का आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष मेराज अख्तर चांद ने कहा कि मोदी-नीतीश के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। युवा राजद के कार्यकर्ता नौ जनवरी को जंतर-मंतर पर होने वाले धरना में शामिल होंगे। युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सहनी ने भी सभा को संबोधित किया। धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। धरना पर डॉ. आनंद आजाद, मो. उस्मान, कुमार सौरभ, संजय कुमार यादव, पूनम झा, किरण भारती, बेबी यादव, शोभा देवी, नीलेश कुमार, विश्वजीत कुशवाहा, शहादत हुसैन, राहुल यादव आदि मौजूद थे।

नवगछिया में भी हुआ धरना 
केंद्र सरकार और राज्य सरकार के इशारे पर लालू यादव को सीबीआई झूठे केस में फंसाकर सजा करवा रही है। ये बातें सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने अनुमंडल कार्यालय में आयोजित धरना के दौरान कहीं। लालू यादव को झूठे केस में फंसाने को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया था।


सांसद ने कहा कि लालू यादव को झूठे केस में फसाने की बात कोई राजद कार्यकर्ता नहीं कह रहा है, बल्कि यह बात स्वयं सीबीआई के अधिकारी राकेश अस्थाना व आलोक वर्मा कह रहे हैं। दोनों पदाधिकारी यह बात सीबीसी के समक्ष अपने बयान में दे चुके हैं। चारा घोटाले में लालू यादव को सीधे फंसाया गया है। उन पर तो कोई केस ही नहीं बनता है। वर्ष 2015 के विधान सभा चुनाव में राजद ने भाजपा को करारी शिकस्त दी थी। देश में मोदी के लहर रहने के बावजूद राजद ने बिहार में नीतिश कुमार के साथ सरकार बनाया था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सृजन घोटाले में फंसाने का भय दिखाकर अपनी ओर मिला लिया। लालू यादव को सजा करवा दिया। आईआरसीटीसी मामले में लालू यादव व उसके परिवार को फंसाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष तिरुपति नाथ यादव, विश्वास झा, संजय मंडल, शैलेश यादव, त्रिपुरारी कुमार भारती आदि मौजूद थे।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.