नदियों का जलस्तर बढ़ा : बांका रेल सेक्शन पर बाढ़ का दबाव, बोल्डर गिराकर पुलिया दुरुस्त
Rivers water level rises भागलपुर-बांका रेल सेक्शन पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चानन की सहायक नदियों में लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
भागलपुर, जेएनएन। Rivers water level rises : भागलपुर-बांका रेल सेक्शन पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चानन की सहायक नदियों में लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इस कारण पानी का दबाव रेल पुल पुलिया पर पड़ रहा है। बुधवार को हाट पुरैनी हॉल्ट के पास पुल संख्या 26 के पाया तक बाढ़ का पानी पहुंच गया।
रेलवे की ओर से तत्काल एहतियाती कदम उठाया गया और और पाया के पास बोल्डर, बाकू, डस्ट गिराया गया। एईएन उज्ज्वल कुमार की देखरेख में कार्य संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी का अभी रेलवे ट्रैक खतरा नहीं है। बाढ़ का पानी ट्रैक से काफी दूर है। पीडब्ल्यूआइ आर के सिंह ने बताया कि इस सेक्शन के दूसरे पुल- पुलिया पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जलस्तर पर नजर है।
बाढ़ को लेकर रेलवे पूरी तरह अलर्ट है। किसी तरह का रिस्क उठाने के मूड में नहीं है। अभी साहिबगंज-जमालपुर सेक्शन पर बाढ़ का पानी रेलवे ट्रैक से काफी दूर है। गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा होता रहा तो 48 घंटे में रेलवे पुल-पुलिया को बाढ़ का पानी छू जाएगा। हालांकि, बाढ़ को लेकर पूरी टीम सतर्कता बरत रही है। सुल्तानगंज-कल्याणपुर के बीच पुल-पुलियों के पास बोल्डर, मिट्टी और बालू का भराव शुरू हो गया है।
लैलख-सबौर और गगनिया-कल्याणपुर क्षेत्र प्रभावित
साहिबगंज-जमालपुर के बीच सबौर, लैलख, एकचारी, गनगनिया, कल्याणपुर का इलाका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। इन जगहों पर हर साल बाढ़ का पानी पहुंच जाता है। गंगा का जलस्तर बढऩे की वजह से यहां खतरा बढ़ा रहता है। संभावित बाढ़ को देखते हुए रेलवे ने पहले से ही कमर कस ली है। पेट्रोलिंग और मोबाइल टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है।
ट्रेन रफ्तार को लेकर बाढ़ का नहीं लगा कॉशन
चार महीने से यात्री ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है। एक स्पेशल और हर दिन मालगाडिय़ां ही गुजरती है। बरसात में बाढ़ का पानी जब ट्रैक छू देता है तो ट्रेनों की रफ्तार उस जगहों पर कम कर दी जाती है। अभी तक रेलवे की ओर से किसी तरह का बाढ़ संबंधित कॉशन नहीं लगाए गए हैं। रेल अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ से रेलवे ट्रैक अभी पूरी तरह सुरक्षित है।
कहलगांव-गनगनिया के बीच दूर है पानी, टीम अलर्ट
अभी ट्रेनों का परिचालन बंद है। एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली जा रही है। एकचारी से सबौर और सुल्तानगंज से गनगनिया स्टेशन तक रेलवे ट्रैक प्रभावित क्षेत्र में आता है। अभी रेलवे ट्रैक से बाढ़ के पानी काफी दूर है। इसके बावजूद रेलवे की ओर से रेलवे ट्रैक निगरानी के लिए 24 घंटे टीम को अलर्ट कर दिया है। शिफ्ट के हिसाब से लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पेट्रोलिंग और मोबाइल टीम को हर घंटे पर पानी की मूवमेंंट की खबर अधिकारियों को देने का निर्देश दिया है। रेल अधिकारी ने बताया कि सबौर-लैलख-एकचारी सेक्शन और जमालपुर की ओर बाढ़ का खतरा नहीं है। टीम पूरी तरह सक्रिय है।
मुख्य बातें
-बांका रेल सेक्शन पर बाढ़ का दबाव, बोल्डर गिराकर पुलिया दुरुस्त
-हाट पुरानी हॉल्ट के पास पुल संख्या 26 के करीब आया चानन की सहायक नदी का पानी