Move to Jagran APP

Republic Day 2021 : कोहरे की धुंध के बीच सैंडिस कंपाउंड में प्रमंडलीय आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन, जंक्शन पर फहराया गया झंडा

Republic Day 2021 भागलपुर में गणतंत्र दिवस पर मुख्‍य कार्यक्रम सैंडिस कंपाउंड में आयोजित किया गया। जहां प्रमंडलीय आयुक्‍त ने झंडोत्‍तोलन किया। इसके अलावा भागलपुर रेलवे स्‍टेशन टीएमबीयू डीएम आवास सहित अन्‍य स्‍थानों पर भी झंडा फहराया गया।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 09:41 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 09:41 AM (IST)
Republic Day 2021 : कोहरे की धुंध के बीच सैंडिस कंपाउंड में प्रमंडलीय आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन, जंक्शन पर फहराया गया झंडा
भागलपुर में गणतंत्र दिवस पर मुख्‍य कार्यक्रम सैंडिस कंपाउंड में आयोजित किया गया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कोहरे की धुंध के बीच जिले में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर शान से तिरंगा फहराया गया। तिरंगे की सलामी ली और राष्ट्रगान भी हुआ। सैंडिस कंपाउंड में प्रमंडलीय आयुक्त बंदना किनी ने झंडोत्तोलन के बाद परेड की सलामी ली। सभी ने राष्ट्रगान भी गए। मालदा रेल मंडल मुख्यालय में डीआरएम यतेंद्र कुमार ने झंडोत्तोलन के बाद आरपीएफ परेड की सलामी ली।

loksabha election banner

 

इस इस दौरान सीनियर डीसीएम पवन कुमार, सीनियर डीओएम एके मौर्या, सीनियर डीएमई सतेंद्र तिवारी, मंडल सुरक्षा आयुक्त राहुल राज जवानों का मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। भागलपुर जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक समर कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। आरपीएफ थाना में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, जीआरपी थाना में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान जवानों ने तिरंगे की सलामी मिली। जंक्शन पर झंडोत्तोलन के दौरान चीफ यार्ड मास्टर प्रमोद कुमार, बीके महाराज, पीके सिंह सहित अन्य रेलकर्मी थे। 

बांका में भी शान से लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शान से तिरंगा लहराया है। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह स्थानीय आरएमके मैदान में आयोजित किया गया। जहां डीएम ने झंडोत्तोलन किया। इसके पूर्व परेड की सलामी ली गई।

डीएम ने अपने संबोधन में विकसित जिला बनाने में सब से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बांका जिला में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी इस मौके पर कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। इसके पूर्व गांधी स्मारक पर डीडीसी रवी प्रकाश और वीर कुंवर सिंह की मूर्ति पर एसडीओ मनोज कुमार चौधरी ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात बाँका बीडीओ शशि भूषण साहू ने ढाका मोर स्थित शहीद सतीश चंद्र झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

हर तरफ उत्‍सवी माहौल 

गणतत्र दिवस को लेकर हर तरफ उत्‍सवी माहौल देखने को मिल रहा है। हालांकि सुबह से ही शहर में घने कोहरे छाए हुए हैं, इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.