छेड़खानी के मामले में लाइब्रेरियन को हटाया
घटना 11 अप्रैल की है। छात्रा करीब 12 बजे दिन में लाइब्रेरी गई तो वहां केवल अजय कुमार था। उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की।
भागलपुर। जेएलएनएमसीएच के नर्सिग स्कूल के तृतीय वर्ष की छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में लाइब्रेरियन अजय कुमार को सोमवार हटा दिया गया। घटना 11 अप्रैल की है। छात्रा करीब 12 बजे दिन में लाइब्रेरी गई तो वहां केवल अजय कुमार था। उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की। इसकी जानकारी छात्रा ने अन्य छात्राओं को दी।
साथ ही मुख्य द्वार को भी दो घंटे बंद कर छात्राओं ने आक्रोश व्यक्त किया था। इस मामले में छात्रा ने अस्पताल अधीक्षक को आवेदन दिया था। अधीक्षक ने 13 अपै्रल को दोनों पक्षों से बारी-बारी से पूछताछ की।
छेड़खानी के मामले में लाइब्रेरियन को दोषी पाया गया। सोमवार को अजय कुमार को पत्र देकर उसे हटा दिया गया। उसे राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा संविदा पर नियुक्त किया गया था।