Move to Jagran APP

रांची की अपहृत लड़की लखीसराय के एक स्कूल से मिली

रांची पुलिस जिस नाबालिग लड़की को खोज रही थी वह प्राइवेट स्कूल सरडोनिक्स से बरामद कर ली गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 12:01 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 12:01 PM (IST)
रांची की अपहृत लड़की लखीसराय के एक स्कूल से मिली
रांची की अपहृत लड़की लखीसराय के एक स्कूल से मिली

जमुई। तीन महीने से रांची पुलिस जिस नाबालिग लड़की को खोज रही थी वह जमुई के झाझा स्थित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण झा के सरडोनिक्स स्कूल से बरामद कर ली गई। रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जमुई पुलिस से संपर्क कर स्कूल में छापेमारी कर बालिका को बरामद किया। नाबालिग लड़की पिता के बयान पर आरोपित युवक अमरत वर्मा एवं उसके माता-पिता पर सुखदेव नगर थाने में केस दर्ज कराया था। गत 24 मई को रांची के विधानगर रोड इलाके से 17 वर्षीय लड़की को रांची के ही एक युवक अमरत वर्मा ने प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण कर लिया। प्राथमिकी के मुताबिक इसमें आरोपित युवक के पिता संजय वर्मा और उसकी मां ने भी सहयोग किया था। इस संदर्भ में रांची से आए एएसआइ दिनानाथ राम एवं शंकर ¨सह ने बताया कि लड़की के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे स्कूल से बरामद किया गया। विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। लड़की नाबालिग रहने के कारण उसको यहां पर रखकर बालिग होने तक का इंतजार किया जा रहा था। बताते चलें कि लक्ष्मण झा 1974 से राजीनितक रूप से भी सक्रिय रहे हैं। जेपी आंदोलन से भी जुड़े रहे। फिलहाल जेपी सेनानी संघ के सक्रिय सदस्य हैं। समता पार्टी के दौर में वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। वह जदयू के कई पदों पर रह चुके हैं।

loksabha election banner

---

रांची के एक मित्र संजय वर्मा ने उन्हें फोन पर टीचर बताकर उक्त लड़की को भेजा था। वह बतौर शिक्षक बेहतर कार्य कर रही थी। हमने उसे बहू के बगल के कमरे में रखा था। सारी बातों से रांची पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

लक्ष्मण झा, जिलाध्यक्ष, बिहार प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.