Ramadan 2026: दिख गया रमजान का चांद, 19 फरवरी से शुरू होगा पाक महीना; नोट करें इफ्तारी का समय
भागलपुर में बुधवार शाम रमजान का चांद दिखने के बाद गुरुवार से पवित्र महीने की शुरुआत हो जाएगी। जिला शिया ...और पढ़ें

दिख गया रमजान का चांद, 19 फरवरी से शुरू होगा पाक महीना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में बुधवार की शाम रमजान का चांद दिखाई देने के साथ ही इस पवित्र महीने की शुरुआत की घोषणा की गई है। गुरुवार से रमजान का महीना शुरू होगा। इस अवसर पर जिला शिया वक्फ कमेटी के सचिव सैयद जीजाह हुसैन ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में रमजान का महीना अत्यंत पवित्र और बरकतों वाला माना जाता है। इस महीने में बालिग पुरुष और महिलाएं रोजा रखना फर्ज (वाजिब) मानते हैं।
रोजा सुबह की पहली किरण से लेकर शाम की आखिरी किरण तक रखा जाता है, जिसमें खाने-पीने से परहेज किया जाता है। शाम के समय रोजा खोलने की प्रक्रिया को इफ्तार कहा जाता है।
सैयद जीजाह हुसैन ने बताया कि रोजा रखने से भूख और प्यास का वास्तविक अहसास होता है, जिससे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का जज्बा पैदा होता है। रमजान के महीने में लोग अधिक से अधिक दान और सहायता करते हैं, जिससे उन्हें अल्लाह की तरफ से सवाब मिलता है।
इस पवित्र महीने में लोग बुराइयों से दूर रहते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। इबादत, रोजा, संयम और आपसी मेल-मिलाप रमजान की प्रमुख विशेषताएं हैं। अंत में, उन्होंने सभी से रमजान को अमन और इंसानियत के साथ मनाने की अपील की।
| तिथि | दिन | सहरी | इफ्तार |
|---|---|---|---|
| 19 फरवरी | गुरुवार | 5:40 | 4:59 |