अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर, घर-घर जाकर किया जन जागरण, धन संग्रह के लिए बनी यह योजना
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। प्रत्येक जिलों में इसके लिए आरएसएस सहित उसके सहयोगी संगठनों ने बैठकें की। घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। जिले के मंदिरों में पूजा पाठ किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत भागलपुर के केशव उपनगर में बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में सम्पर्क टोलियों ने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं साहेबगंज एवं कम्पनीबाग मुहल्ले में संपर्क टोलियों का गठन किया गया। इस मौके पर केशव एवं विश्वविद्यालय उपनगर की पालक डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि निधि समर्पण अभियान की सफलता हेतू व्यापक जनसम्पर्क किया जा रहा है और इस दौरान पचास टोलियों का गठन किया जा चुका है।अभियान प्रमुख योगेश पांडे ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है और उस निर्माण में हरेक हिन्दू परिवार की सहभागिता हो इस हेतू 15 जनवरी से 27 फरवरी तक व्यापक जनसम्पर्क किया जाएगा।इस मौके पर पार्षद विधुबाला सिंह, पूर्व पार्षद दीपक घोष, सुबोध सिंह, आदि जन जागरण अभियान में सक्रिय हैं।
राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह समिति का गठन
सुपौल। राम मंदिर निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हेतु धन संग्रह के लिए पिपरा प्रखंड के बसहा पंचायत में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक समिति का भी गठन किया गया जो घर-घर जाकर लोगों से धन संग्रह करेंगे। जिसे राम मंदिर निर्माण के लिए भेजा जाएगा। पूर्व विधायक दीनबंधु यादव ने कहा कि राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का प्रत्येक पंचायत में गठन किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण हो यह लक्ष्य है और इस दिशा में कार्य हो रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार पौद्दार ने समिति के सदस्य से आह्वान करते हुए कहा कि आप की तत्परता से ही हम अधिक से अधिक धन मंदिर बनाने हेतु संग्रह कर सकते हैं। बैठक में मिथिलेश राज, प्रमोद खां, भोला ङ्क्षसह, रामचंद्र साह, परमेश्वरी मंडल आदि उपस्थित थे।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर होगा ऐतिहासिक
मधेपुरा। राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति की बैठक बिहारीगंज के पुरानी काली मंदिर परिसर में भाजपा युवा जिलाध्यक्ष विपीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विपीन कुमार ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का वर्षो पुराना सपना साकार हो रहा है। इस ईश्वरीय कार्य के लिए हम सबों को तन मन धन से सहयोग करना है। राम जन्मभूमि मंदिर ऐतिहासिक होगा और मंदिर में पूरे देश के लोगों के सहयोग से यह कार्य पूर्ण होगा। इसलिए पूरी उत्साह और मेहनत के साथ 15 जनवरी से 27 फरवरी तक धन संग्रह अभियान को सफल बनाएं। मौके पर बैठक में समिति के प्रमुख कुंदन कुमार उर्फ कुलकुल ङ्क्षसह, पूर्व जिला परिसद संजय ङ्क्षसह, सरपंच भुवनेश्वर मंडल, पूर्व मुखिया नागेश्वर यादव, आजाद मेहरा, मनोज पाठक, जितेंद्र दास, इन्द्रकांत झा, सुभाष चंद्र झा, राजेश झा, शंकर साह श्रवण भगत, मुनचुन कुमार, विकास मिश्र, अभिषेक कुमार, मुकुंद मोहन, आशीष झा, गुलशन पाठक व अन्य मौजूद थे।
भाजपा की बैठक में राम मंदिर को ले धन संग्रह पर चर्चा
खगडिय़ा। भारतीय जनता पार्टी अलौली की बैठक प्रखंड अध्यक्ष गौरव राज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राम मंदिर धन संग्रह के लिए टीम बनाई गई। प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर पार्टी-संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का डंका विश्व में बज रहा है। बिहार में भी पार्टी की ताकत बढ़ी है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलामंत्री संजित साह, विधानसभा प्रभारी रमाकांत रजक, महामंत्री सुभाषचंद्र बोस, राजकुमार वर्मा, सुरेश साह, विजय कुमार, अमित, शोभा देवी, गोरेलाल सदा ,सुरेश साह, विलास शर्मा आदि मौजूद थे।