Move to Jagran APP

Ram Mandir Bhumi Pujan : अयोध्या में भूमि पूजन पर 'राम नाम' से गूंजा अमेरिका, जलाए दीप, आतिशबाजी की

भारतीय समुदाय के लोगों ने अपने घरों में पूजा-पाठ के अलावा दीप जलाए। कइयों के लिए तो दीपावली पहले ही आ गई है। अमेरिका में भारतीयों का उत्साह चरम पर था।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 09:31 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 09:31 AM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan :  अयोध्या में भूमि पूजन पर 'राम नाम' से गूंजा अमेरिका, जलाए दीप, आतिशबाजी की
Ram Mandir Bhumi Pujan : अयोध्या में भूमि पूजन पर 'राम नाम' से गूंजा अमेरिका, जलाए दीप, आतिशबाजी की

भागलपुर [बलराम मिश्र]। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पर अमेरिका में भी 'राम नाम' की गूंज सुनाई दी। अमेरिका के हिंदू मंदिरों में विशेष प्रार्थना की जा रही है। वर्षों पुरानी इच्छा पूरी होने पर यहां रह रहे भारतीयों ने दीप जलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। अमेरिकावासियों ने भी जश्‍न मनाया।

loksabha election banner

जिस समय अयोध्‍या में भूमि पूजन हो रहा था, उस समय अमेरिका में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सार्वजनिक आयोजनों की संख्या सीमित रही।

वहां रह रहे भागलपुर के परिवार भी अपने घरों दीपावली की तरह पूजा-पाठ के बाद घरों में घी के दीये जला रहे हैं। टेक्सास स्टेट के ह्यूस्टन सिटी के केटी शहर में भागलपुर जिले के चंपानगर स्थित कोशकी नाथ झा लेन निवासी राजीव झा और तृप्ति झा ने भी अपनी खुशी दैनिक जागरण से विशेष बातचीत के दौरान साझा की। राजीव कैपजेमिनी में प्रोजेक्ट मैनजर के साथ बिहार एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका के सदस्य भी हैं।

बेटी ने पूछा, ये कौन से दीपावली : राजीव ने बताया कि वे लोग जब घर में दीप जलाने की तैयारी कर रहे थे, तो छोटी बेटी रैना और त्रिषा ने उत्सुकता से पूछा, पापा दशहरा के पहले दीपावली क्यों मना रहे हैं? राजीव ने उसे बताया कि दीपावली तब मनाई जाती है जब श्रीराम 14 वर्ष की आयु के बाद वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। हर साल हम दशहरा के 20 दिन बाद दिवाली मनाते हैं। अयोध्या में वर्षों बाद श्रीराम के जन्मस्थान पर उनका भव्य मंदिर निर्माण होगा। वे अपने घर लौटे हैं। इस कारण इस साल दो बार दीपावली मनाई जाएगी।

मंदिरों में हो रहा श्रीराम का जाप : तृप्ति झा ने बताया कि अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए भी यह एक ऐतिहासिक दिन है। बड़ी संख्या में ङ्क्षहदू आबादी दो दिनों की दीपावली मना रही है। राजीव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए राम मंदिर शिलान्यास के वे लोग भी गवाह बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बाना (बिहार एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका) के सदस्य भी इस कार्यक्रम को दीपावली के रूप में मना रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण, लोग इस ऐतिहासिक क्षण को मनाने के लिए एक स्थान पर एकत्रित नहीं हो रहे हैं। अमेरिका के ग्रेटर ह्यूस्टन स्थित मंदिर में हिंदू पुरोहितों द्वारा श्री राम नाम और श्री राम रक्षा स्तोत्र का सामूहिक जप का आयोजन किया गया।

लाइव शिलान्यास देखने की थी व्यवस्था : न्यूयार्क और टेक्सास समेत कई राज्यों में बाना समेत अन्य हिंदू संगठनों द्वारा अयोध्या में हो रहे शिलान्यास कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया है। इसके लिए बाना के कई सदस्यों ने अपने घरों में भी इसकी व्यवस्था की थी। कोरोना की वजह से वे लोग अपने अपने घरों में ही रहे। घरों में नए वस्त्र पहनकर लोगों ने पूजा-पाठ किया। श्रीराम को कई प्रकार के भोग लगाते हुए रामायण पाठ भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.