Move to Jagran APP

चिराग की बड़ी मम्मी ने खिलाई उन्हें खीर, पहनाई पगड़ी और दिया ये आशीर्वाद, भावुक हो उठा खगड़िया का शहरबन्नी गांव

आशीर्वाद यात्रा के तहत चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे। यहां उनकी पहली मां राजकुमारी देवी ने उनका स्वागत किया। राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान को खीर खिलाई और पगड़ी पहनाते हुए आशीर्वाद दिया।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 08:46 PM (IST)
चिराग की बड़ी मम्मी ने खिलाई उन्हें खीर, पहनाई पगड़ी और दिया ये आशीर्वाद, भावुक हो उठा खगड़िया का शहरबन्नी गांव
चिराग को पगड़ी पहनाती उनकी बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी।

जागरण संवाददाता, खगड़िया। रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे चिराग पासवान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वहीं, अपने पैतृक घर को देखकर चिराग भावुक हो गए, जैसे ही बड़ी मम्मी, मानें कि रामविलास पासवान की पहली पत्नी उनके सामने आईं, वो अपने आंसू रोक न सके। इसके बाद बड़ी मम्मी ने चिराग को खीर खिलाई और सिर पर पगड़ी पहनाई। 

loksabha election banner

ये सब देखकर वहां खड़े कार्यकर्ता भी भावुक हो उठे। मां के हाथों से खीर खाते हुए चिराग भावुक थे। उन्होंने अपने हाथ से भी बड़ी मम्मी को खीर खिलाई और उनसे आशीर्वाद लिया। देखें तस्वीरें, क्या कुछ बोले चिराग और उनकी मां पढ़ें पूरी खबर।

चिराग को खीर खिलातीं 'बड़ी मम्मी'


चाचा ने किया है गलत: चिराग

 भावुक चिराग ने बड़ी मम्मी से कहा, 'पिताजी की मौत के बाद चाचा(पशुपति कुमार पारस) ने मेरे साथ नाइंसाफी की है। इसके बाद राजकुमारी देवी ने चिराग को सीने से लगा लिया। बड़ी मम्मी ने चिराग का हाथ पकड़ते हुए कहा कि कोई बात नहीं है। सबकुछ ठीक हो जाएगा। हमलोग तुम्हारे साथ हैं। जनता भी तुम्हारे साथ है। बड़ी मम्मी ने चिराग को विजयी होने का आशीर्वाद दिया। चिराग ने इसके बाद स्मृतिशेष रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ग्रामीणों से भी आशीर्वाद मांगा। ग्रामीणों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

चिराग ने भी बड़ी मम्मी को खिलाई खीर


चिराग की आशीर्वाद यात्रा

जैसे ही चिराग पैतृक आवास पहुंचे, उनकी आंखें नम हो गई। बड़ी मम्मी को देखते ही वे खुद को रोक नहीं पाए। ये सब नजारा देखकर, पार्टी के कार्यकर्ता, वहां खड़े आम लोग भी भावुक हो उठे। मौके पर राजद विधायक रामवृक्ष सदा, राजद जिलाध्यक्ष कुमार रंजन ‘पप्पू’ भी मौजूद थे। 

चिराग और उनकी बड़ी मां


गौरतलब हो कि चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा पर हैं। चिराग खगड़िया पहुंचे, तो कई जगह रुके और उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। हालांकि, चिराग ने ये साफ कर दिया है कि वो किसी गठबंधन के साथ नहीं जाएंगे। शहरबन्नी पहुंचने से पहले चिराग ने एक प्रेस वार्ता भी की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और चाचा पशपुति पारस पर जमकर निशाना साधा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.