खगड़िया में कुख्यात ने किसान पर बरसाई गोलियां
रविवार शाम कुख्यात टुनटुन यादव ने किसान मुकेश कुमार चौधरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 11:25 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 06:07 PM (IST)
खगड़िया। भरतखंड ओपी क्षेत्र के भरतखंड दियारा में रविवार शाम कुख्यात टुनटुन यादव ने किसान मुकेश कुमार चौधरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। मुकेश को चार गोलियां लगी हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुकेश भरतखंड के नयावास का रहने वाला है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। गोली लगने की सूचना पर परिजन पुलिस के साथ से दियारा पहुंचे और जख्मी किसान को रेफरल अस्पताल गोगरी ले आए। यहां प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन के अनुसार गोलियां चलाने के बाद कुख्यात टुनटुन मुकेश को मरा समझकर वहां से भाग गया। इधर, गोगरी एसडीपीओ पीके झा ने बताया कि कुख्यात की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी जारी है। टुनटुन पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें