Move to Jagran APP

भागलपुर में तामिलनाडु के राधा कृष्ण मंदिर का दिखेगा अक्स, उत्‍साह चरम पर

भागलपुर में दुर्गा पूजा की जमकर तैयारी चल रही है। मुंदीचक में भव्य पंडाल बन रहा है। यह पंडाल आकर्षण का केंद्र है। इसका स्‍वरूप तामिलनाडु के राधा कृष्ण मंदिर जैसा रहेगा। पूजा समिति सहित स्थानीय में चरम पर उत्साह।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 12:58 PM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 12:58 PM (IST)
भागलपुर में तामिलनाडु के राधा कृष्ण मंदिर का दिखेगा अक्स, उत्‍साह चरम पर
मुंदीचक गढैया दुर्गा स्थान में 58 वर्ष से मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है।

संवाद सहयोगी,भागलपुर। दुर्गा पूजा: मुंदीचक गढैया दुर्गा स्थान में 58 वर्ष से मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है। दो वर्ष तक कोरोना के कारण यहां प्रतिमा का निर्माण और पंडाल आदि नहीं लगाया गया। इस बार पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। कोलकाता के कारिगर मो. जलाल पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हैं। पूजा समिति के सचिव कुमार धर्मेंद्र ने बताया की पंडाल का आकार छोटा होगा लेकिन तामिलनाडू के राधाकृष्ण मंदिर जो देश में मशहूर है उसकी आकृति में पंडाल दिखेगा। पंडाल काफी आकर्षक और खूबसुरत होगा। दुर्गा मां का साज समान कोलकाता से लाया गया गया। प्रतिमा और पंडाल श्रद्धालुओ को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

loksabha election banner

कोरोना गाइड लाइन का होगा पालन

पूजा समितियों के सदस्यों द्वारा बताया गया कि दुर्गा में कोरोना गाइड लाइन का ध्यान रखा जाएगा। भीड़ भाड़ ज्यादा नहीं लगने दिया जाएगा। मास्क की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन कराया जाएगा। बताया गया कि यहां विशेष प्रसाद का वितरण किया जाता है। इस दरबार से सभी की झोली मां दुर्गा भर देती हैं। यहां से कोई निराश नहीं लौटता है। इस जगह की पूजा शहर की विराशत बन गई है। 58 वर्ष से यहां पूजा समिति द्वारा पूजा हो रहा है। जबकि उससे पहले से भी मां दुर्गा यहां पूजी जाती रही हैं। दुर्गा पूजा सभी के सहयोग से सफल हो रहा है। यहां सभी लोग स्वत: समर्पित भावना से सहयोग करते हैं। आस्था के इस दरबार में सभी को बराबर सम्मान दिया जाता है। मां दुर्गा का दर्शन करने दूरदराज से श्रद्धालु यहां आते हैं।

ये कमेटी के सदस्य

पूजा सफल करने में पूजा समिति के अध्यक्ष राजेस कुमार मंडल, मुन्ना साह, सुबोध मंडल, टुन्ना साह, राजीव ठाकुर आदि सभी सदस्य पूजा को सफल करने में समर्पित हैं। पंडित विश्वंभर झा द्वारा धारा प्रवाह वैदिक मंत्रोचार के साथ मां की पूजा होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.