बाजार से मिठाई खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, पूर्णिया में इस तरह चल रहा मिलाटव का खेल
पर्व त्योहार के मौसम में मिलावट का खेल जारी है। मुनाफाखोर त्योहार के मौके पर मिठाइयों में मिलावट करने लगे हैं। ऐसी मिठाई स्वास्थ्य के लिए न सिर्फ हानिकारक है बल्कि आपको कई बीमारियों का शिकार भी बना सकता है।
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। दीवाली के बाद अब छठ को लोग हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बाजार से लेकर घर तक की सफाई हुई है और रोशनी से जगमगा रहा है। इस दौरान खानपान से लेकर पटाखे छोडऩे तक में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मिलावटी चीजों से दूर रहनी चाहिए। खानपान अगर असंतुलित हुआ तो वह सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है।
मिलावटी मिठाई से सेहत को हो रहा नुकसान
त्योहार पर ज्यादा मिठाइयां सेहत की दुश्मन हो सकती हैं। ऐसे में आपको सावधानी बरतने की भी जरूरत है। मुनाफाखोर त्योहार के मौके पर मिठाइयों में मिलावट करने लगे हैं। ऐसी मिठाई स्वास्थ्य के लिए न सिर्फ हानिकारक है बल्कि आपको कई बीमारियों का शिकार भी बना सकता है। खाने-पीने की चीजें जैसे पनीर, दूध, खोवा आदि खरीदते समय खास सावधानी बरतना चाहिए। अगर खाद्य पदार्थ पैकेट वाले हो तो उसकी एक्सपायरी तिथि अवश्य देखें। दिवाली के मौके पर खूब मिठाई, चाकलेट और पकवान आदि खाने से शरीर का वजन बेवजह बढ़ जाता है। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
किस तरह का भोजन करें
डा. अजीत ने बताया कि दिवाली पर फिट रहने के लिए और उमंग के साथ पर्व मनाने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए। बीच-बीच में कोक की जगह जूस लेना चाहिए। सब्जियों का जूस भी लिया जा सकता है।त्यौहार के दिनों में फिट रहने के लिए आप एक साथ भर पेट न खाएं। अंतराल रखकर हल्का खाना खायें।साधारण खाने के बजाय आप पकवान अधिक बनाते हैं। आटे में जौ, बाजरे के आटे को गेहूं के आटे के साथ मिला लें यह हेल्दी भी होगा और फिट भी रखेगा। आप दिवाली के त्यौहार पर तरोताजा रहने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी ले सकते हैं। इससे आपके शरीर में विषैले तत्व भी आसानी से निकल जाएंगे। खाने में सलाद, फ्रूट््स आदि लेना चाहिए।