Move to Jagran APP

जर्दालु आम से निकलेगा पल्प, सरकार की मदद से लगेगा उद्योग, जेम, जेली, अचार और ड्रिंक सबकुछ

अब किसान जेम जेली अचार ड्रिंक निर्माण उद्योग लगा सकेंगे। इसके लिए किसानों के समूह को पर्याप्त अनुदान मिलेगा। किसान को 35 फीसद तक अनुदान मिलेगा। इसके लिए पहले जर्दालु आम से पल्प निकाला जाएगा। भागलपुर का जर्दालु आम काफी प्रसिद्ध है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 07:41 AM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 07:41 AM (IST)
जर्दालु आम से निकलेगा पल्प, सरकार की मदद से लगेगा उद्योग, जेम, जेली, अचार और ड्रिंक सबकुछ
भागलपुर का जर्दालु आम। जिसपर उद्योग लगाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जर्दालु आम से संबंधित प्रसंस्करण उद्योग लगेगा। इसको लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उद्योग लगाने के लिए किसानों के समूह को पर्याप्त अनुदान मिलेगा। लेकिन एकल किसान को 35 फीसद तक अनुदान मिलेगा। किसान जेम, जेली, अचार, ड्रिंक से संबंधित उद्योग लगा सकेंगे।

loksabha election banner

यह जानकारी शुक्रवार को पटना से आए उद्यान विभाग के मुरलीधर मुरारी ने किसानों को दी। जिला उद्यान विभाग में आयोजित कार्यशाला में प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े सारी तकनीकी जानकारी दी। इसके लिए कैसे आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बैंक से किस प्रकार मदद ली जा सकती है। कैसे उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। कितनी राशि अनुदान के रूप में मिल सकती है। पूरी जानकारी किसानों को दी गई। किसानों द्वारा पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया गया।

इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा, सहायक निदेशक उद्यान विकास कुमार, उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राम शरण राम आदि ने किया। इस मौके पर बैंक के अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि दूसरे राज्यों में आम के पल्प से पेय ड्रिंक तैयार किया जाता है। आम का पल्प तैयार कर इसे संबंधित कंपनी को उपलब्ध कराया जा सकता है। अगर खुद भी इस तरह का उद्योग लगाया गया तो यहां के आम किसानों को फायदा होगा। कार्यशाला में उपस्थित मैंगो मैन अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि जिले में पांच फीसद ही जर्दालु आम की खेती होती है। जबकि 90 फीसद क्षेत्र में मालदह आम का कब्जा है। शेष पांच फीसद क्षेत्र में अन्य आम आते हैं। उन्हें जर्दालु और मालदह के संबंध में पूरी जानकारी सबौर कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त करने को कहा गया है। दोनों आम के फायदे की भी जानकारी लेने के लिए कहा गया है।

मैंगो मैन व अजगैवी नाथ आम उत्पादक संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि भागलपुर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने को लेकर सरकारी प्रयास चल रहा है। सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों से उद्योग की संभावना की लेकर चर्चा की जाएगी। शुरूआती समय में छोटे उद्योग लगाए जाएंगे। इसके बाद बड़े उद्योग के बारे में सोचा जाएगा। सरकार इसके लिए चार से पांच सौ करोड़ रुपये लगाने के लिए तैयार है। जर्दालु आम से संबंधित उद्योग लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.