Move to Jagran APP

TMBU अंग्रेजी विभाग के हेड प्रो. विजय कांत दास बने विवि सेवा आयोग के सदस्य

प्रो. विजय कांत दास रांची केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति और टीएनबी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य रह चुके हैं। इसके आलवा भी कई अन्‍य पदों पर वे काम कर चुके हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 04:27 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 04:27 PM (IST)
TMBU अंग्रेजी विभाग के हेड प्रो. विजय कांत दास बने विवि सेवा आयोग के सदस्य
TMBU अंग्रेजी विभाग के हेड प्रो. विजय कांत दास बने विवि सेवा आयोग के सदस्य

भागलपुर [जेएनएन]। शिक्षा विभाग ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के हेड प्रो. विजय कांत दास को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। प्रो. विजय कांत दास रांची केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति और टीएनबी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य रह चुके हैं। प्रो. विजय कांत दास के विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य बनने पर विभाग के ही प्रो. उदय मिश्र पीजी अंग्रेजी विभाग के हेड बनाए जा सकते हैं।

prime article banner

प्रो. दास के अलावा माध्यमिक शिक्षा के पूर्व निदेशक राजीव प्रसाद सिंह रंजन, मगध विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. उपेंद्र नाथ वर्मा, वित्त विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. अशोक कुमार, निगरानी विभाग के पूर्व विशेष सचिव उमेश चंद्र विश्वास और कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आटर्स एंड साइंस पाटलिपुत्रा विवि के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उषा प्रसाद हैं। सभी सदस्य अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से तीन वर्षों के कार्यकाल अथवा 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक के लिए सदस्य के पद पर कार्यरत रहेंगे।

सदस्यों को वेतन, भत्ते और अन्य सेवा शर्ते बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग नियमावली के अनुसार होंगे। इस आशय की अधिसूचना राज्यपाल के आदेश से सरकार के विशेष सचिव सतीश चंद्र झा ने जारी की है।

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से होती रही है। लेकिन 19 अप्रैल 2007 को तत्कालीन राज्य सरकार ने विवि सेवा आयोग को भंग कर सेलेक्शन कमेटी का गठन किया था। इसके बाद अभी तक सेलेक्शन कमेटी के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति हो रही थी। कुलपति प्रो. प्रेमा झा के कार्यकाल में सेलेक्शन कमेटी के माध्यम से प्राचार्यों की नियुक्ति हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.