जमुई से विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर लाए गए 16 सजावार बंदी
जमुई मंडल कारा से शनिवार की शाम कड़ी सुरक्षा में 16 सजावार बंदियों को भागलपुर लाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 02:14 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 02:14 PM (IST)
भागलपुर। जमुई मंडल कारा से शनिवार की शाम कड़ी सुरक्षा में 16 सजावार बंदियों को भागलपुर लाया गया। यहां की विशेष केंद्रीय कारा के अति सुरक्षित थर्ड सेक्टर में कड़ी सुरक्षा जांच बाद शिफ्ट करा दिया गया है। ये बंदी उम्र कैदी हैं।
यहां लाए गए बंदियों में 14 पुरुष और 2 महिला बंदी शामिल हैं। स्थानांतरित कर लाए गए बंदियों में दशरथ प्रसाद अहिरवार, कलेश्वर साहा, रंजीत दास, मुन्ना यादव, दिलीप यादव, नवीन कुमार, कपिल तांती, तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता, छोटेलाल वर्मा, मनोज मंडल, दीनबंधु ¨सह, मो. इसराइल, तुलसी प्रसाद वर्मा, शशिधर प्रसाद ¨सह के अलावा महिला सजायाफ्ता कैदी उषा देवी एवं चुनकी देवी शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें