Move to Jagran APP

'बनारस के बाद भागलपुर पर विशेष कृपा रही है पीएम मोदी की'

पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष जिले में एम्स की स्थापना की मांग रखी है। वे भागलपुर में हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रयासरत हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 04:54 PM (IST)
'बनारस के बाद भागलपुर पर विशेष कृपा रही है पीएम मोदी की'
'बनारस के बाद भागलपुर पर विशेष कृपा रही है पीएम मोदी की'

भागलपुर [जेएनएन]। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर पुलिस चार्जशीट सियासत नहीं है। किसी भी घटना में पुलिस अनुसंधान में समय लगता है। इसे लोकसभा चुनाव से नहीं जोड़ा जाएगा। कन्हैया ने सेना पर सवाल उठाया था। उक्त बातें भागलपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अपने तिलकामांझी स्थित आवास में कही। वे कन्हैया पर तीन साल के बाद कार्रवाई पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। कहा कि सेना का अपमान देश को स्वीकार नहीं है।

loksabha election banner

हुसैन ने कहा कि बनारस के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की भागलपुर पर विशेष कृपा रही है। हाल ही में उन्होंने 3021 करोड़ का विशेष पैकेज दिया है। हुसैन ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के समक्ष भागलपुर जिले में एम्स की स्थापना की मांग रखी है। वे भागलपुर में हवाई सेवा प्रारंभ करने के मुद्दे पर अभी भी प्रयासरत हैं। स्मार्ट सिटी योजना पर कहा कि इसमें केंद्र का पैसा है और इसमें किसी को सेंधमारी करने की छूट नहीं मिलेगी। हुसैन ने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। कहा कि केंद्र की ओर से कई योजनाओं की स्वीकृति मिली है। जिसका उद्घाटन और शिलान्यास शीघ्र कराया जाएगा। सवर्ण को दस फीसद आरक्षण मिलने पर खुशी है।

भाजपा यह मानती है कि यह सरकार का ऐतिहासिक कदम है। गरीबों की आवाज मोदी ने सुनी है। कहा कि एक पार्टी ने आरक्षण के प्रस्ताव को लालटेन दिखाया। गलत बयानबाजी की। यह दल गरीबों की खुशियां छीन लेना चाहता है। इसका जवाब चुनाव में देश की गरीब जनता देगी। मोदी को जनता का साथ है। बिहार में एनडीए का लक्ष्य मिशन 40 है। मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, उप मेयर राजेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष नभय कुमार चौधरी, लोकसभा पालक हरिवंशमणि सिंह, देवव्रत घोष, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, मोंटी जोशी और सुनील झा थे।

नवगछिया के गोपालपुर के सैदपुर गांव में भाजपा नेता गुलाबी सिंह के दरवाजे पर मिलन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा दिलों को जोडऩे का काम करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास की राह पर चलते हुए संविधान में संशोधन कर सवर्ण समाज के लोगों को आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा कर ऐतिहासिक कार्य किया है। आगामी लोक सभा चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है। पुन: प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी आसीन होंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा पूर्व सांसद को विजयी माला पहनाया गया। सभा की अध्यक्षता सत्येंद्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल ने की। मौके पर संजीव कुमार उर्फ झाबो, अधिवक्ता अजीत कुमार, विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, सानू सनगही आदि मौजूद थे।

वहीं, खरीक के उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित जिला स्तरीय ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के समापन मौके पर मौजूद पूर्व सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने क्रिकेट क्लब तेलघी के सदस्यों को एक-एक चादर भेंट कर सम्मानित किया। विजेता टीम को 4500 रुपये, उपविजेता टीम को 1500 रुपये और मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिलाड़ी को 1000 रुपये नकदी पुरस्कार स्वरूप दिया।

प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

जगदीशपुर मंडल के बैजानी शक्ति केन्द्र अन्तर्गत दुर्गा स्थान परिसर में जगदीशपुर मंडल की शक्ति केन्द्र टोली एवं बूथ टोली की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जगदीशपुर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार झा ने की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन एवं जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय कुमार चौधरी, लोकसभा पालक हरिवंश मनि सिंह उपस्थित हुए। बैठक में शाहनवाज ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। धन्यवाद ज्ञापन मदन सिंह ने किया।

भाजपा ने किया मंच-मोर्चा का विस्तार

भारतीय जनता पार्टी विजय मित्रा नगर मंडल ने मंच-मोर्चा का विस्तार किया है। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत ने दी। कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष दीपक कुमार हरि महिला मोर्चा का अध्यक्ष विधुबाला सिंह, अति पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता को बनाया गया। सभी नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने किया। इस उपलक्ष्य में मंच संचालन राजेश टंडन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ठाकुर मोहित सिंह ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष पृथ्वी राज, डॉ. विनय गुप्ता प्रदीप जैन, हेमंत शर्मा, नीरज शितकंठ प्रह्लाद चिरानियां, विकाश सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, धर्मेंद्र बबलू श्यामल किषोर मिश्रा, आकाश जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, हरिवंश मणि सिंह नभय चौधरी, डॉ. प्रीति शेखर, रानी चौबे, दिलीप निराला, रोशन सिंह सौरव कुमार, लोजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता तिवारी आलोक सिंह बंटू, विकाश यादव, विजय आनंद चौधरी और योगेश पांडे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.