Move to Jagran APP

गर्भवती महिला को पुलिस ने पीटा, सड़क जाम

वाहन जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने एक गर्भवती महिला को पीटा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:00 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:00 PM (IST)
गर्भवती महिला को पुलिस ने पीटा, सड़क जाम
गर्भवती महिला को पुलिस ने पीटा, सड़क जाम

मधेपुरा। पुरैनी थाना क्षेत्र में एनएच 106 पर करामा चौक के समीप वाहन जांच के दौरान रविवार को पुलिस द्वारा एक गर्भवती महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

prime article banner

जानकारी के अनुसार फुलौत से संतोष चौधरी अपनी गर्भवती पत्‍‌नी प्रियंका देवी के साथ बाइक से बिहारीगंज जा रहे थे। इसी दौरान करामा चौक पर पुलिस ने जांच के लिए बाइक रोकी। गाड़ी किनारे करने के लिए संतोष थोड़ा आगे बढ़ गए। इसी बात को लेकर उनका चौकीदार के साथ विवाद हो गया। इसके बाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बाइक की डिक्की खोलने को कहा। संतोष ने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने उनकी और उनकी गर्भवती पत्‍‌नी की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद प्रियंका बेहोश हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 106 को चार घंटे तक जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया गया। आक्रोशित लोगों ने पीड़िता को सड़क पर लिटाकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीण दोषी पुलिसकर्मियों के तबादले की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर एसडीपीओ चंदेश्वरी प्रसाद यादव एवं उदाकिशुनगंज के पुलिस अवर निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। पुरैनी पीएचसी में संतोष व प्रियंका का इलाज किया गया। आलमनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एसडीपीओ ने बाइक से हथियार लेकर किसी के जाने की सूचना दी थी। इसके बाद दोपहिया वाहनों की जांच की जा रही थी। महिला ने पुलिसकर्मी के गिरेबान पर हाथ डाल दिया, जिसके बाद बीच-बचाव में किसी ने महिला को झापड़ मार दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.