नाथनगर विस उपचुनाव 2019 : 187 भवनों में 307 मतदान केंद्र होंगे कल होंगे मतदान Bhagalpur News
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्र पर ईवीएम बीयू 307 सीयू 307 और वीवी पैट 307 के अलावा सुरक्षित बीयू 112 सीयू 114 वीवी पैट 94 उपलब्ध करा दिया जाएगा।
भागलपुर [जेएनएन]। नाथनगर विधानसभा उपचुनाव 21 अक्टूबर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान शुरू होने के 90 मिनट पूर्व मॉक पोल होगा। चुनाव प्रचार शनिवार की शाम बंद हो गया। अब किसी भी अभ्यर्थी या राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी डीआरडीए सभागार में डीएम प्रणव कुमार ने दी।
मतदान केंद्र व मतदाता
-187 भवनों में 307 मतदान केंद्र होंगे
-03 लाख 16 हजार 723 मतदाता
-01 लाख 67 हजार 812 पुरुष मतदाता
-01 लाख 48 हजार 897 महिला मतदाता
-14 तृतीय वर्ग मतदाता
-1696 दिव्यांग मतदाता
-693 सेवा मतदाता (पुरुष)
-33 सेवा मतदाता (महिला)
ईवीएम का वितरण आज
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्र पर ईवीएम बीयू 307, सीयू 307 और वीवी पैट 307 के अलावा सुरक्षित बीयू 112, सीयू 114, वीवी पैट 94 उपलब्ध करा दिया जाएगा। सुरक्षित ईवीएम और वीवी पैट सेक्टर ऑफिसर को दिया जाएगा। रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदानकर्मियों के बीच ईवीएम और वीवी पैट का वितरण किया जाएगा। शनिवार को पोलिंग पार्टी के बीच मतदान सामग्री का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 255 कन्या मध्य विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र सबौर के कमरा नंबर एक को सखी मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी होंगी। मतदान केंद्र संख्या 202 कोलाखुर्द, जगदीशपुर को पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र बनाया गया है। 17 दिव्यांग मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए नाथनगर में दो, जगदीशपुर में दो और नाथनगर में 14 यानी 18 व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र संख्या 46 और 47 मध्य विद्यालय कंझिया दक्षिण भाग और उत्तर भाग को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। 12 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, नौ मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी और 95 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। 794 सेवा मतदाताओं को मतपत्र भेजा गया है। अबतक 12 मत प्राप्त हुए हैं।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए 15 सौ जवान तैनात किए जा रहे हैं। 54 भवनों पर बीएमपी के जवान तैनात रहेंगे। लाइन लगाने का काम होमगार्ड के जवान करेंगे। 24 सेक्टर, सात जोनल और तीन सुपर जोनल और एक भ्रमणशील गश्ती रहेगी। जवान मोटरसाइकिल से भी गश्ती करेंगे। नाथनगर और सबौर इलाके में नदियों में पेट्रोलिंग होगी। 13 स्थानों पर चेकपोस्ट की व्यवस्था रहेगी।
नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं
-लक्ष्मीकांत मंडल- जनता दल (यूनाइटेड)- तीर
-राबिया खातुन - राष्ट्रीय जनता दल -लालटेन
-सुधीर शर्मा -कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया -हंसिया और बाली
-अजय कुमार राय -हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) -टेलीफोन
-डॉली कुमार -वंचित सामाज पार्टी -टीलर
-दयाराम मंडल -भारतीय दलित पार्टी -जूता
-रंजन कुमार सिंह -राष्ट्रीय समता पार्टी (सेक्युलर)-ट्रक
-अभय कुमार -निर्दलीय -ब्लैक बोर्ड
-अशोक कुमार -निर्दलीय- एयर कंडीश्नर
-जय करण पासवान -निर्दलीय -अंगूठी
-पवन कुमार साह -निर्दलीय -बांसुरी
-बीरबल कुमार -निर्दलीय -अलमारी
-मनजर आलम -निर्दलीय -अंगूर
-राजू यादव -निर्दलीय -सेब
मतदान-21 अक्टूबर
मतगणना-24 अक्टूबर