Move to Jagran APP

पैक्स चुनाव : सुल्तानगंज, कहलगांव और बिहपुर में मतदान, जानिए वोटिंग प्रतिशत Bhagalpur News

जिले के बिहपुर सुल्‍तानगंज और कहलगांव प्रखंडों में पैक्‍स चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। बुधवार सुबह सात बजे से ही वोटिंग हो रही है। मतदान दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 11:26 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 11:26 AM (IST)
पैक्स चुनाव : सुल्तानगंज, कहलगांव और बिहपुर में मतदान, जानिए वोटिंग प्रतिशत Bhagalpur News
पैक्स चुनाव : सुल्तानगंज, कहलगांव और बिहपुर में मतदान, जानिए वोटिंग प्रतिशत Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर में दूसरे चरण के पैक्स चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। जिले के बिहपुर, सुल्‍तानगंज और कहलगांव प्रखंडों में पैक्‍स चुनाव के लिए वोटिंग हुई। बुधवार सुबह सात बजे से तीन बजे तक हुआ। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर दूसरे चरण के मतदान में सुल्तानगंज, कहलगांव और बिहपुर में बुधवार को 48.413 प्रतिशत वोट पड़े। जिला सहकारिता पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी जैनुल आब्दीन अंसारी ने बताया कि सुल्तानगंज के पांच पैक्सों के लिए हुए मतदान में 41.24 प्रतिशत वोट पड़ें। कहलगांव के नौ पैक्सों के लिए हुए मतदान में 55.97 प्रतिशत वोट पड़ें। बिहपुर प्रखंड के 12 पैक्सों के लिए हुए मतदान में 48.03 प्रतिशत वोट पड़े। तीनों प्रखंडों में हुए मतदान बाद मतों की गिनती गुरुवार को होगी।

loksabha election banner

बिहपुर में पैक्स चुनाव चुनाव संपन्न

बुधवार को प्रखंड में 12 पैक्स अध्यक्षों के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। पैक्स अध्यक्ष पद के कुल 40 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद हो गया। मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अकील अंजुम ने बताया कि मतों की गिनती गुरुवार को ट्रायसम भवन में होगी। इसके लिए छह टेबल लगाए जाएंगे। सात चक्र में मतों की गिनती होगी। वहीं झंडापुर पूरब पंचायत के ग्रामीणों ने चुनाव रद कराने की मांग को लेकर बिहपुर पैक्स चुनाव के प्रेक्षक कृष्ण कुमार सिन्हा एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ को आवेदन सौंपा है।

सुल्तानगंज में 56 फीसद मतदान

सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के पांच पैक्सों में अध्यक्ष और प्रबंधन समिति के लिए मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि कुल 56 फीसद मतदान हुआ है। सात पैक्सों में से दो पैक्सों बसंतपुर और इंग्लिश चिचरौन में निर्विरोध होने से शेष पांच पैक्सों कटहरा नोनसर कुमैठा नयागांव और करहरिया में मतदान के लिए कुल 16 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी मतदान पदाधिकारी सहित पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष पुलिस कर्मी के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई थी। मतगणना गुरुवार को होगी।

कहलगांव में सर्वाधिक 58 फीसद मतदान

प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कहलगांव प्रखंड के नौ पैक्सों में बुधवार को मतदान शांतिर्पूण संपन्न हुआ। कुल 13 पैक्सों में चुनाव होना था, जिसमें जयतिपुर पैक्स में किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। इसके चलते चुनाव स्थगित हो गया। प्रशस्तडीह बीरबन्ना में कोरम के अभाव में चुनाव स्थगित हो गया। मथुरापुर पैक्स में अध्यक्ष एवं सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। ओगरी, पक्कीसराय, जानमुहम्मदपुर, कैरिया, लगमा, जानीडीह , चन्नो मोहनपुर गौघटटा, महेशामुंडा पैक्स में मतदान हुआ। सुबह में मतदान केंदों पर मतदाताओं की भीड़ थी। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने सभी बूथों का जायजा लिया। गुरुवार की सुबह आठ बजे से प्रखंड के ट्रायसम भवन में मतगणना होगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।  

11 बजे तक मात्र 14 प्रतिशत मतदान

सुल्तानगंज प्रखंड के 5 पैक्सों के लिए बुधवार को मतदान चल रहा है। जबकि बसंतपुर और इंग्लिश चिचरौन पैक्स के लिए एकल नामांकन के कारण वहां निर्विरोध निर्वाचन संवीक्षा के बाद ही घोषित कर दिया गया था। बुधवार को कटहरा नोनसर कुमैठा नयागांव और करहरिया कुल 5 पैक्सों के लिए मतदान जारी है। नियंत्रण केन्द्र से प्राप्त सूचनानुसार दिन के 11 बजे तक मात्र 14 प्रतिशत मतदान ही हो पाया है।।

प्रशासनिक तैयारी पूरी

सुल्तानगंज प्रखंड के पांच पैक्सों में बुधवार को होने वाले चुनाव को लेकर निर्वाचन शाखा द्वारा सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। पैक्स चुनाव प्रखंड के कटहरा नोनसर कुमैठा मिश्रपुर एवं करहरिया होगा। निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारी हो गई है। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री प्रखंड निर्वाचन विभाग के द्वारा विधिवत वितरित कर दी गई है।

नौ पैक्सों में चुनाव

कहलगांव प्रखंड के नौ पैक्सों में चुनाव होने हैं। जिसमें लगभग बारह हजार एक सौ दस मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन नौ पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। सभी बूथों पर स्थाई पुलिस बल तैनात किए गए हैं। साथ ही उड्नदस्ता दल व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। मतदान बैलेट पेपर द्वारा बुधवार की सुबह 8 बजे से संध्या के 3 बजे तक कराया जाएगा। मतों की गिनती गुरुवार को ट्रायसेम भवन में कराई जाएगी।

बिहपुर में पैक्स चुनाव आज 39 बूथ अति संवेदनशील

बिहपुर प्रखंड में बुधवार को 12 पैक्सों के अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद के 40 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 26 हजार 881 मतदाता करेंगे। 43 बूथों पर चुनाव होगा। इसमें 39 बूथों को अति संवेदनशील बनाया गया है। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना 12 दिसंबर को होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.