Move to Jagran APP

लड़की के खरीद फरोख्त की मिली सूचना, बिहार के चर्चित खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस ने की रेड

बिहार के चर्चित खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक महिला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां लड़की की खरीद फरोख्त की जा रही है। इसके बाद ये कार्रवाई की गई।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sun, 15 May 2022 09:52 AM (IST)Updated: Sun, 15 May 2022 09:52 AM (IST)
लड़की के खरीद फरोख्त की मिली सूचना, बिहार के चर्चित खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस ने की रेड
सीमांचल के किशनगंज जिले के खगड़ा रेड लाइट एरिया में हुई छापेमारी।

संवाद सहयोगी, किशनगंज : अवैध देह व्यापार व लड़की की खरीद फरोख्त की सूचना पर एसपी डा. इनामुल हक मेंगनू के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने शनिवार की शाम खगड़ा रेड लाइट एरिया में की छापेमारी की। टीम ने खगड़ा रेड लाइट एरिया से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। कार्रवाई टाउन थानाध्यक्ष इंसपेक्टर अमर प्रसाद सिंह व एस आई चितरंजन प्रसाद यादव के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा की गई।

loksabha election banner

एसपी को खगड़ा रेड लाइट एरिया में युवती के बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद एसपी ने अवर निरीक्षक चितरंजन प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। टीम अचानक रेड लाइट एरिया पहुंची। टीम के वहां पहुंचते ही आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। टीम सीधे खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया पहुंची। इसके बाद छापेमारी शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: ये क्या कर रहे हैं चिराग पासवान? BJP नेता को कराया अपनी पार्टी में शामिल, कइयों के नाम लिस्ट में!

छापेमारी के बाद फिलहाल पुलिस एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। एसपी ने बताया कि अवैध देह व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना पर सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह व अवर निरीक्षक चितरंजन प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी में तीन को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बताते चलें खगड़ा रेड लाइट एरिया में कुछ माह पूर्व हुई छापेमारी के बाद से यहां गलत काम बंद हो गया था, लेकिन कुछ दिनों से फिर से देहव्यापार का धंधा फल-फूलने लगा था।

यह भी पढ़ें : Jamui News :12 दिन पहले हुई फायरिंग में घायल युवक की मौत, अब यहां आक्रोश! पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.