Move to Jagran APP

दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जानें... पुलिस ने कैसे संभाल रखी है सुरक्षा की कमान

दुर्गा पूजा को लेकर शहर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकस है। गुरुवार को सुबह से ही पुलिस विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों की प्र​त्येक गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 01:28 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 05:15 PM (IST)
दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जानें... पुलिस ने कैसे संभाल रखी है सुरक्षा की कमान
दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जानें... पुलिस ने कैसे संभाल रखी है सुरक्षा की कमान

भागलपुर (जेएनएन)। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकस है। गुरुवार को सुबह से ही पुलिस विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों की प्र​त्येक गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। पूजा पंडाल और मंदिरों में लगे सीसीटीवी पर भी पुलिस की नजर है। भीड़—भाड़ वाले क्षेत्रों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए हुए हैं।

loksabha election banner

शहर की मॉनिटरिंग खुद वीरय पुलिस कप्तान आशीष भारती ने संभाल रखी है। उन्होंने पुलिस के कई पदाधिकारियों को इस कार्य में लगाया है। गुरुवार को भागलपुर पुलिस ने फ़्लेग मार्च किया। इस दौरान बाइक से पुलिस ने पूरे शहर का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया।

ईश्वरनगर में विषहरी मंदिर के सामने स्थापित देवी दुर्गा का दर्शन करतीं महिलाएं

गुरुवार को नवमीं तिथि होने के कारण दोपहर बाद से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। कई जगह अफरातफरी का माहौल भी रहा। कम जगह वाले मंदिरों और पंडालों के पास श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। कम जगह वाले ऐसे मंदिर जहां ज्यादा भीड़ होने की संभावना रहती है, वहां पुलिस काफी सक्रिय रहा है।

पुलिस की नजर यातायात व्यवस्था पर भी है। शहर में किसी भी प्रकार के वाहनों के प्रवेश में रोक लगा दी गई है। सभी को निर्धारित मार्ग से ही वाहन ले जाने की अनुमति है। वहीं मंदिर और पंडाल के समीप बाइक या चार पहिया वाहन लगाने की अनुमति नहीं है। शहर में लोग पैदल ही चलकर प्रतिमाओं का दर्शन कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.