Move to Jagran APP

देह व्यापार का उद्भेदन : उम्र और जगह से तय होता था एक रात का रेट

पकड़ी गई युवतियों ने बताया है वे लोग अर्थिक रुप से कमजोर हैं। इस धंधे में एक माह में उसे 15 से 20 हजार रुपये मिलते हैं। कभी कभी 30 से 35 हजार रुपये माह मिलते हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 06:50 AM (IST)
देह व्यापार का उद्भेदन : उम्र और जगह से तय होता था एक रात का रेट
देह व्यापार का उद्भेदन : उम्र और जगह से तय होता था एक रात का रेट

भागलपुर [जेएनएन]। पुलिस को बबलू साह ने काम के सारे तरीके के बारे में जानकारी दी। उसने बताया है कि वह शहर में किसी भी किराए के मकान में ज्यादा दिन तक धंधा नहीं करता था। वह हर माह धंधे वाली जगह बदल देता था। इस कारण पुलिस को इशाकचक में देह व्‍यापार मामले में नाम आने के बाद वह पुलिस से बचकर शहर में ही रहकर धंधा करता रहा। उसने बताया कि लड़कियों के रेट वे लोग उसकी उम्र और रहने वाली जगह के हिसाब से तय करते थे। दिल्ली और कोलकाता की लड़कियों के लिए ग्राहकों से ज्यादा रकम वसूली जाती थी।

loksabha election banner

शहर में काम कर रहे हैं बबलू के एक दर्जन से ज्यादा एजेंट

बबलू ने बताया कि उसके कई एजेंट शहर में काम करते हैं। जो ग्राहकों को उसके पास लाते थे। हर वर्ग के ग्राहक उन लोगों से संपर्क करते थे। उसने बतया कि एजेंट ही पहले ग्राहकों से उम्र और कहां की लड़कियां चाहिए। ग्राहकों से जानकारी ले ली जाती थी कि वह लड़कियों को अपने मनचाही जगह पर ले जाएगा या उसके बताए अड्डे पर आएगा। ये बातें तय होने के बाद वे लोग ग्राहकों को मोबाइल पर लड़कियों की उम्र के साथ फोटो और जगह का नाम भेजते थे। पसंद आते ही वे लोग लड़कियों को वहां भेजते थे। जो ग्राहक लड़कियों को साथ लेकर जाते थे। उनसे मोटी रकम की वसूली होती थी। वे लोग हाइ प्रोफाइल और कम उम्र की लड़कियों को साथ लेकर जाते थे।

कई फ्लैटों में अय्याशी के लिए जाती थी लड़कियां

पुलिस को जानकारी मिली है कि बबलू तिलकामांझी, खंजरपुर, आदमपुर, खरमनचक, सूजागंज बाजार, भीखनपुर, जगदीशपुर, सबौर के कई फ्लैटों में लड़कियां भेज चुका है। इसमें से कई लोगों के नाम भी उसने बताया कि कुछ डीजे वालों से भी उसका संपर्क है। जिनको वह देर रात नाच गाने के लिए लड़कियां उपलब्ध कराता था। उसने बताया कि कई बड़े होटलों में देर रात तक पार्टी चलती है। इसमें रात भर लड़कियों की अश्लील डांस के लिए लड़कियों की व्यवस्था करने के लिए वे लोग मोटी रकम वसूलते थे। वहीं बबलू की गिरफ्तारी के बाद कई सफेदपोश लोग उसकी पैरवी में दिखे।

रुपये की चाहत में आसानी से धंधे में आ जाती है लड़कियां

बबलू के साथ पकड़ी गई युवतियों ने पूछताछ में बताया है कि वे लोग अर्थिक रुप से काफी कमजोर हैं। कहीं भी काम करने के बदले उन लोगों को माह के पांच से छह हजार रुपये मिलते थे। लेकिन इस धंधे में एक माह में उसे कम से कम 15 से 20 हजार रुपये मिलते हैं। कई महीने उन लोगों को 30 से 35 हजार भी मिल जाते हैं। बबलू ने बताया कि ज्यादा रुपये के लालच में लड़कियां आसानी से इस धंधे में आ जाती है।  

दूसरे राज्यों से पसंद की लड़कियां मंगाता था बबलू
जोगसर में हाईप्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को गिरफ्तार अनिल कुमार साह उर्फ बबलू साह ने कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है। बबलू साह के देह व्यापार धंधे का तार बिहार समेत दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, रांची, बोकारो समेत अन्य राज्यों से जुड़ा हुआ है। जांच में जानकारी मिली है कि वह भागलपुर में हाइ प्रोफाइल लोगों को उनकी पसंद की लड़कियां उपलब्ध कराता था। इसके पूर्व वह ग्राहकों को अलग लड़कियों की सजी-धजी फोटो उपलब्ध कराता था। फिर ग्राहकों की पसंद के बाद वह लड़कियों को मंगाता था।

विकास साह को कई बार रुपये हुए हैं ट्रांसफर
पुलिस की जांच में इस बात का पता चला है कि बबलू साह और विवेक ने कई बार दूसरे के नाम रुपये का ट्रांसफर किया है। बबलू द्वारा ज्यादातर रुपये विकास साह, प्रकाश कुमार समेत कई महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने उक्त सभी नामों को जांच के दायरे में रखा है। पुलिस उन सभी नामों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। आशंका है कि ये लोग लड़कियों के एजेंट हो सकते हैं। जो बबलू को शहर में लड़कियां उपलब्ध कराते थे।

स्टेशन चौक पर लगती थी धंधेबाजों की बैठक
पुलिस ने बबलू साह, विवेक कुमार, सोनू कुमार, दलाली का काम करने वाली महिला और शराब के नशे में पकड़ी गई महिला को शुक्रवार को जेल भेज दिया। जबकि एक युवती को काउंसिलिंग के लिए भेजा गया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बबलू समेत अन्य धंधेबाजों की बैठक स्टेशन चौक पर होती थी। इसमें मोजाहिदपुर, हबीबपुर, तिलकामांझी आदि इलाके के भी कई लोगों की देर रात तक अड्डेबाजी होती थी। लेकिन हाल ही में हुई पुलिस की रात में बढ़ी सक्रियता के कारण वहां बैठक बंद हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.