होटल में रंगे हाथ पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, सुबह पुलिस ने करा दी शादी
प्रेमी युगल घर छोड़कर फरार हो गए थे और एक होटल में रह रहे थे। पुलिस ने छापेमारी कर रात में दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा और सुबह में मंदिर ले जाकर दोनों की शादी करा दी।
पटना [वेब डेस्क]। प्यार की दीवानगी एेसी कि घर छोड़कर एक रंगीन दुनिया की ख्वाहिश लिए प्रेमी-प्रेमिका भाग निकले, दोनों के परिवार वाले उनकी तलाशी में निकले और पुलिस में एफआइआर दर्ज करा दी थी और दोनों के लौटने का इंतजार कर रहे थे।
परेशान पुलिस भी दोनों की तलाश में लगी थी कि एक दिन पता चला कि वो दोनों किसी होटल में रुके हैं। पुलिस ने होटल में धावा बोला और दोनों को बरामद कराया। फिर सुपौल के करेहिया के शिव मंदिर में दोनोें की शादी करा दी। पहले तो लड़के ने ना-नुकर की लेकिन पुलिस ने जब गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही तो वह झट से शादी के लिए तैयार हो गया। पुलिस वालों के सामने ही शादी की रस्में निभाई गईं।
दोनों के बारे में बताया जा रहा है कि प्रीति के पढाई लिखाई में अरुण हमेशा मदद करता था। जिससे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों को डर था कि इस प्यार को उनके परिजन स्वीकार नहीं करेंगे। इसलिए दोनों फरार हो गए। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
प्रेमिका और प्रेमी दोनों पटना में रहकर पढ़ाई करते है। प्रेमी युगल उमेश और प्रीति कुछ दिन पहले ही अपना घर छोड़कर भाग गए थे। दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे। परिजनों ने थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी।शनिवार की रात पुलिस ने दोनों को एक होटल से गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई।
जब परिजनों को पता चला तो वह भी थाना पहुंचे। लड़के के तैयार होने के बाद दोनों के परिजन भी शादी के लिए तैयार हो गए।