विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेतरी दुर्गा मंदिर में सोलर मेला! PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की मिलेगी जानकारी, ऊर्जा मंत्री बुलो बाबू करेंगे अपडेट

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:48 AM (IST)

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर में 'सोलर मेला-2026' का आयोजन हो रहा है, जिसका ...और पढ़ें

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: 'सोलर मेला-2026'

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: 'सोलर मेला-2026' 

HighLights

  1. नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर में 'सोलर मेला-2026' का आयोजन।

  2. ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार करेंगे मेले का विधिवत उद्घाटन।

  3. PM सूर्य घर योजना की मिलेगी विस्तृत जानकारी और सब्सिडी।

जागरण संवाददाता, नवगछिया (भागलपुर)। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana:पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से नवगछिया के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार से 'सोलर मेला-2026' का आयोजन किया जा रहा है।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत आयोजित होने वाले इस मेले का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री सह गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल दोपहर एक बजे करेंगे। इस मेले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

योजना के प्रति जागरूकता और सब्सिडी की मिलेगी जानकारी

इस विशेष मेले का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के आम उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की सौर ऊर्जा नीति से जोड़ना है। मेले में विशेषज्ञ और संबंधित तकनीकी एजेंसियां उपस्थित रहेंगी, जो उपभोक्ताओं को समझाएंगी कि किस तरह वे अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर बिजली के भारी-भरकम बिल से हमेशा के लिए राहत पा सकते हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली आकर्षक सब्सिडी और इसके लिए आवश्यक पात्रता की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

शून्य हो जाएगा घरेलू बिजली का खर्च

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्रावधान है। यदि उपभोक्ता अपनी छत पर क्षमतानुसार सोलर पैनल स्थापित करते हैं, तो दिन के समय उत्पादित अतिरिक्त बिजली सीधे ग्रिड को भेजी जा सकती है, जिससे न केवल उनका बिजली बिल शून्य हो सकता है बल्कि वे अतिरिक्त आय के भागीदार भी बन सकते हैं। यह योजना पर्यावरण को कार्बन उत्सर्जन से बचाने में भी मील का पत्थर साबित हो रही है।

क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

आयोजन समिति और प्रशासन की ओर से नवगछिया अनुमंडल सहित आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से पुरजोर अपील की गई है कि वे सोमवार को तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचकर इस मेले का लाभ उठाएं। मौके पर ही योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने, वेंडर्स के चयन और बैंकों द्वारा दिए जा रहे आसान ऋण (लोन) की प्रक्रियाओं को आसानी से समझा जा सकेगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।