भागलपुर, मुंगेर, बांका सहति बिहार के सीमांचल-कोसी के किसानों के खाते में आएंंगे रुपये; e-KYC व भू-सत्यापन करा लें
PM Kisan Samman Nidhi Next Installment Bihar: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त बिहार के पूर्वी, कोसी और ...और पढ़ें

PM Kisan Samman Nidhi Next Installment Bihar। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
बिहार के लाखों किसानों को पीएम-किसान की अगली किस्त मिलेगी।
ई-केवाईसी, भू-सत्यापन, आधार-बैंक लिंकिंग अनिवार्य शर्तें हैं।
पात्र किसानों के लिए प्रशासनिक तैयारियां और सत्यापन अभियान तेज।
डिजिटल डेस्क, भागलपुर। PM Kisan Samman Nidhi Next Installment Bihar:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) से जुड़े बिहार के पूर्वी, कोसी और सीमांचल अंचल के लाखों अन्नदाताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केंद्र सरकार द्वारा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजी जाने वाली 2000 रुपये की आगामी किस्त को लेकर कृषि विभाग ने प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं।
भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई सहित कोसी-सीमांचल प्रमंडल के पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और किशनगंज जिलों में छूटे हुए किसानों का डाटा शुद्धिकरण और भौतिक सत्यापन अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी पात्र किसान की सम्मान राशि न अटके।
हाल ही में गंगा और कोसी-सीमांचल की सहायक नदियों में आई बाढ़ के कारण दियारा और तटीय इलाकों के किसानों को भारी फसल क्षति का सामना करना पड़ा है। ऐसे समय में राज्य सरकार और कृषि विभाग की प्राथमिकता है कि बाढ़ पीड़ित एवं सीमांत किसानों के खातों में केंद्र की इस कल्याणकारी योजना की अगली किस्त बिना किसी तकनीकी रुकावट के समय पर सीधे पहुंचे।
इन 3 अनिवार्य शर्तों के बिना रुक सकती है 2000 रुपये की किस्त
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार ने अपात्र लाभार्थियों की छंटनी और पारदर्शिता के लिए नियमों को अत्यंत कड़ा कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों के अभिलेखों में निम्नलिखित तीन प्रमुख प्रक्रियाएं पूरी नहीं होंगी, उनकी किस्त स्वतः रोक दी जाएगी:
ई-केवाईसी (e-KYC): सभी पंजीकृत किसानों का बायोमेट्रिक या ओटीपी आधारित e-KYC होना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया घर बैठे पीएम-किसान पोर्टल/ऐप से या नजदीकी सीएससी (CSC) वसुधा केंद्र पर जाकर कराई जा सकती है।
भू-सत्यापन (Land Seeding): किसान के नाम पर जमीन के चालू राजस्व दस्तावेज (जमाबंदी/दाखिल-खारिज रसीद) का पोर्टल पर सत्यापन होना आवश्यक है।
बैंक खाता और आधार-एनपीसीआई लिंकिंग: बैंक खाता सीधे आधार और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से डीबीटी इनेबल्ड होना चाहिए। यदि बैंक खाता डीबीटी से सक्रिय नहीं है, तो पैसा खाते में नहीं पहुंचेगा।
पंचायतों में विशेष शिविर, किसान सलाहकारों को जवाबदेही
भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशकों ने क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। बांका, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा के सुदूर पहाड़ी व ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ पूर्णिया और कटिहार के दियारा क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अंग, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के 15 लाख से अधिक किसानों को अगली किस्त का इंतजार
भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और सहरसा में कृषि विभाग ने सत्यापन अभियान किया तेज
e-KYC, भू-अभिलेख सत्यापन (Land Seeding) और बैंक खाते का NPCI से लिंक होना अनिवार्य; त्रुटि होने पर लटक सकती है किस्त
बाढ़ प्रभावित दियारा और ग्रामीण अंचल के किसानों के लिए कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों को पंचायतों में कैंप लगाने का निर्देश
प्रखंड स्तर पर कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों को यह सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है कि जिन किसानों की किस्तें पिछली बार रिजेक्ट या इनएक्टिव हो गई थीं, उनकी त्रुटियों को तत्काल सुधारा जाए। इसके लिए किसान अपने नजदीकी डाकघर में जाकर ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ (IPPB) के माध्यम से भी बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर डीबीटी खाता खुलवा सकते हैं, जिसे 24 से 48 घंटे में मान्यता मिल जाती है।
हेल्पलाइन और स्टेटस चेक करने की सुविधा
अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे किसी बिचौलिए या दलाल के झांसे में न आएं। किसान स्वयं योजना के आधिकारिक पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प में अपना पंजीकरण नंबर दर्ज कर यह जांच लें कि उनकी ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और बैंक आधार स्थिति 'Yes' प्रदर्शित हो रही है या नहीं। यदि किसी कॉलम में 'No' दर्ज है, तो संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) या किसान सलाहकार से संपर्क कर समय रहते दस्तावेज दुरुस्त करा लें, ताकि सम्मान निधि की राशि जारी होते ही सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो सके।
