संकल्प : हर दिन एक-एक रोटी गाय को खिलाएं और जरूरतमंदों को नहीं रहने देंगे भूखा Bhagalpur News
वर्ष 2020 में भागलपुर में लायंस क्लब ऑफ प्राइम से जुड़ी महिलाओं ने कई संकल्प लिए। उनका संकल्प अनुकरणीय और प्रेरणादायी है।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 10:07 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 10:07 AM (IST)
भागलपुर, जेएनएन। नए साल पर लायंस क्लब ऑफ प्राइम से जुड़ी महिलाओं ने अब दो रोटी ज्यादा पकाने का संकल्प लिया है। महिलाओं ने रोजाना एक रोटी गाय और एक रोटी जरूरतमंदों को देने की बात कही। महिलाओं का मानना है कि छोटी से पहल से जरूरतमंदों को काफी राहत मिलेगी। महिलाओं ने खाने में जूठा नहीं छोडऩे की भी शपथ ली।
अन्नपूर्णा भगवान है और अन्न को जूठे के रूप में नहीं फेंकना चाहिए। संकल्प के बाद लायंस की महिलाओं ने नए साल पर एक-दूसरे सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर तृप्ति झुनझुनवाला, रीना जैन, प्रज्ञा कुमार, लसिका डोकानिया, पूजा वर्मा, अंबिका, प्रीति, सपना, कंचन, सपना और अन्नु सिंहा सहित कई महिलाएं थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें