Move to Jagran APP

बिहार में दिलाई जा रही नीतीश कुमार का साथ न छोड़ने की शपथ, बांका में कार्यकर्ताओं को दिए गए कई निर्देश

बिहार में जदयू कार्यकर्ताओं को अब नीतीश कुमार का साथ न छोड़ने की शपथ दिलाई जा रही है। बांका में ऐसा ही हुआ है। वहीं विरोधियों को घेरने के लिए किस तरह धरातल पर सक्रिय होना है। इसके लिए कई दिशा निर्देश दिए गए हैं।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 08:29 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 08:29 PM (IST)
बिहार में दिलाई जा रही नीतीश कुमार का साथ न छोड़ने की शपथ, बांका में कार्यकर्ताओं को दिए गए कई निर्देश
बिहार के बांका में दिलाई गई जदयू कार्यकर्ताओं को शपथ।

जाटी, फुल्लीडुमार/ चांदन ( बांका ): शुक्रवार को खगड़ा गांव में जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष विवेकानंद तांती ने किया । बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राकेश पासवान ने नीतीश कुमार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने नीतीश कुमार को गरीबों, दलितों एवं अनुसूचित जाति के लिए काम करने वाला सच्चा नेता बताया। नीतीश कुमार से अलग नहीं होने की शपथ दिलाई । सदस्यता अभियान भी चलाया गया। जिसमें निवास पासवान, मनोहर पासवान, अमरजीत पासवान,रविन पासवान सहित अन्य थे।

loksabha election banner

चांदन में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार भारती की अध्यक्षता में जिला परिषद निरीक्षण भवन परिसर में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, सदस्यता अभियान पदाधिकारी राजीव रंजन कुशवाहा व संगठन प्रभारी शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू कुशवाहा थे। जिलाध्यक्ष ने लक्ष्य से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर बल दिया। प्रखंड में 500 से ज्यादा क्रियाशील सदस्य बनाने की जानकारी दी। क्रीड़ा प्रकोष्ठ के नूनदेव चौधरी,पूर्व मुखिया नरेश पंडित, किशोर पंडित, पूर्णानंद मरीक, पवन यादव, गनोरी पंजीयारा, लोचन मांझी, चंद्रशेखर दास सहित अन्य थे।

जदयू की बैठक में विरोधियों को करारा जवाब देने पर बल

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका): प्रखंड मुख्यालय स्थित झामा मैदान के देवधाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को सदस्यता अभियान को लेकर जदयू की बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष सूरज हांसदा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह और सदस्यता अभियान प्रभारी राजीव रंजन कुशवाहा ने सदस्यता अभियान को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू गांव के अंतिम व्यक्ति की पार्टी है। जिसके जनकल्याण के लिए पार्टी कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में सभी का विकास संभव हुआ है। शहर से लेकर गांव की गलियां तक पक्की हो गई है। महागठबंधन की सरकार में विकास की गंगा बहेगी। विरोधियों को करारा जवाब मिलेगा।

अभियान प्रभारी ने कहा कि पार्टी हर घर तक दस्तक देकर सदस्य बनाएंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मंटू, परमानंद यादव, नवलकिशोर मंडल, रामप्रकाश सिंह, उमेश सिंह, मनोज टुडू, मोतीलाल टुडू, बीरेंद्र प्रसाद सिंह, बबलू पंडित, ज्योतिष सिंह, रंजीत मंडल, नवल सिंह, अनुज कुमार साह, कुमार रतिदेव, ललन यादव, अरविंद मंडल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.