छेड़छाड़ के लिए घर में घुसा बदमाश पकड़ा गया Bhagalpur News
आशीष के किए करतूत के विरूद्ध लड़की के पिता ने बरारी चौकी में केस दर्ज कराया था। बरारी पुलिस ने आर्म्स समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है।
भागलपुर, जेएनएन। बरारी इलाके के श्मशान घाट रोड में पुरानी ड्योढ़ी निवासी आशीष कुमार यादव छेड़छाड़ के लिए से सुबह मोहल्ले के एक घर में घुस गया। वह कट्टे दिखाकर घर वालों को धमका रहा था। तभी घर वालों ने आशीष को पकड़ लिया। फिर बरारी पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी पाते ही चौकी इंचार्ज नवनीश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आशीष को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
लड़की के पिता ने दर्ज कराया है केस
आशीष के किए करतूत के विरूद्ध लड़की के पिता ने बरारी चौकी में केस दर्ज कराया था। बरारी पुलिस ने आर्म्स समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित को नशे का लत है। वह नशे की टिकिया समेत कफ सिरप व अन्य नशा करता है। पुलिस ने टीम के सामने भी उसने हंगामा किया। लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सुबह आशीष ने घर में लगे बांस के दरवाजे का खटखटाया। जब उन लोगों ने दरवाजा खोला तो उक्त आरोपित हथियार लेकर घर में प्रवेश कर गया। उसने गाली गलौज करते हुए बेटी को पकडऩा चाहा। तभी उन लोगों ने शोरगुल किया। हिम्मत कर आशीष को हथियार के साथ पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।