Move to Jagran APP

महिला हॉकी टीम में लगायी पेंशन

प्रधानाध्यापक ने अपने पेंशन की राशि भी खेल में लगा दी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 02:41 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 02:41 PM (IST)
महिला हॉकी टीम में लगायी पेंशन
महिला हॉकी टीम में लगायी पेंशन

सहरसा (राजन कुमार)। खेल के प्रति अपना पूरा जीवन समर्पित करनेवाले अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक ने अपने पेंशन की राशि भी खेल में लगा दी है। सहरसा जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगातार सक्रिय रहे सहरसा शहर के विद्यापति नगर मुहल्ला निवासी सुनील कुमार झा ने अपनी पेंशन की राशि महिला हॉकी टीम गठित करने में लगा दी है। खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक सहित गेंद व पोशाक सहित शू तक उपलब्ध कराया है। वे कहते हैं कि खेल से राष्ट्र विकसित होता है। ग्रामीण क्षेत्र से ही विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी दक्षता सिद्ध करते हुए आगे पहुंचते हैं। इसीलिए ग्रास रूट पर खेल परंपरा को विकसित करना अति आवश्यक है। खेल मेरे जीवन के लिए साधना के बराबर है। खेल में जब तक नियमित रूप से अभ्यास नहीं हो तो पहचान मिलना मुश्किल है। खासकर महिला हॉकी खेल मेरे जीवन का सपना था। जो अब पूरा हुआ है।

loksabha election banner

---

प्रधानपाध्यापक पद से हुए रिटायर

शहर के मनोहर हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में योगदान करनेवाले शिक्षक सुनील कुमार झा शुरू से ही खेल के प्रति इनका विशेष लगाव रहा है। यही कारण है कि अपनी सेवा काल में भी स्कूल में कबड्डी सहित खो-खो बालक का टीम बनाकर जिला स्तर पर उसे खड़ा किया। खाली समय में वे सुबह हो या शाम खेल के मैदान में ही बच्चों के साथ खेल की बारीकियों को समझाने में लगे रहते थे। 30 अप्रैल 18 को सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने खेल को नहीं छोड़ा। सेवानिवृत्ति के बाद ही वे महिला हॉकी टीम को बनाने में जुट गए। कई महीनों तक खाक छानने के बाद इसके लिए उन्होंने ग‌र्ल्स ओबीसी प्लस टू स्कूल की छात्राओं का चयन किया। कई प्रशिक्षण के बाद उन्होंने 16 लड़कियों की हॉकी टीम बना ली। हॉकी टीम बनाने में आ रही आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने अपनी पेंशन की राशि लगा दी। टीम गठित से लेकर उसे खेलने व खेल के तकनीकों को सिखाने के लिए कहीं से कोई बजट का प्रावधान नहीं है। और न ही किसी प्रकार की सरकारी सहायता इन्हें मिल पायी है। वे हर माह अपना खर्चा कर हॉकी टीम को सशक्त करने में लगे हुए हैं। उनकी मंशा है कि वे राज्य स्तर तक सहरसा जिले का नाम रौशन हो सके।

---

राज्य स्तर पर चयनित हुए खिलाड़ी

अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक सुनील कुमार झा द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ियों ने राज्य स्तर तक अपनी पहचान बनायी है। इनके प्रशिक्षित खिलाड़ियों में कबड्डी वर्ग में बालेश्वर, मो. कलाम व खो-खो खेल में नूर सलाम एवं सोनू ने राज्य स्तर पर कई खेलों में अपनी भागीदारी निभायी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.