Move to Jagran APP

भागलपुर में पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह का हुआ सम्‍मान, चिकित्‍सा शिविर भी लगाया गया

चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार सिंह को पद्मश्री के सम्मान मिलने के बाद पीरपैंती के शेरमारी बाजार अस्पताल मोड़ के निकट स्वर्गीय यमुना प्रसाद सिंह स्मृति चिकित्सालय में सम्मान समारोह सह निश्‍शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्‍या में चिकित्‍सक और जनप्रतिनिधि व नेता पहुंचे।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 07:14 PM (IST)
भागलपुर में पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह का हुआ सम्‍मान, चिकित्‍सा शिविर भी लगाया गया
चिकित्सकों की टीम ने 911 लोगों की जांच की

जागरण संवाददाता, भागलपुर। पीरपैंती के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार सिंह को पद्मश्री के सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद शेरमारी बाजार अस्पताल मोड़ के निकट स्वर्गीय यमुना प्रसाद सिंह स्मृति चिकित्सालय में सम्मान समारोह सह निश्‍शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 911 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह, भागलपुर के

loksabha election banner

सांसद अजय मंडल, डॉ संजय सिंह, आइएमए अध्यक्ष चन्द्रमौलि उपाध्याय, डॉ आरके सिन्हा, डॉ एसपी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, पूर्व जिप अध्यक्ष डॉ शम्भू दयाल खेतान, पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष विभूति गोस्वामी, जिप सदस्य पप्पू यादव, कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, जदयू अध्यक्ष विवेका गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष मिठू पांडे, मुन्ना सिंह, मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष झुम्पा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता ऋषिकेश सिंह ने किया। शिविर में चिकित्सक जेनरल फिजिशियन डॉ विनय कुमार झा एवं टीम ने 168 लोगों की जांच की। उनके साथ इंद्रजीत कुमार मौजूद थे। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के सिन्हा, डॉ शिव कुमार मेंही, सर्जन डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. पीके बजाज, दंत रोग के डॉ. विनोद कुमार, डॉ. सनातन, डॉ. शाहनवाज, डॉ. नवीन सिंह, मूत्र रोग के डा. संजय सिंह, ह्दय रोग के डॉ. पीबी मिश्रा, डॉ. संदीप लाल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह, पेट रोग के डॉ. सौरभ मुखर्जी, राजीव सिन्हा, हड्डी रोग के डॉ. सोमेन चटर्जी, डॉ. अमिताभ सिंह, डॉ. बिहारी लाल, डॉ मनोज गुप्ता, स्त्री रोग विशेशज्ञ डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. अर्चना झा, शीला कुमारी और वसुंधरा लाल ने जांच की।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. सिंह एवं उनकी पत्नी रूपकुमारी सिंह को सभी चिकित्सकों व गणमान्य लोगो ने अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान पीरपैंती के जनता का सम्मान है। पीरपैंती के गरीब जनता की जो सेवा की है, उन्हीं की दुआ का असर है। सांसद अजय मंडल ने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचकर काफी खुश हूं। सरकार ने पदमश्री के लिए अनुशंसा मांगी थी। मुझे खुशी है कि सरकार ने मेरी अनुशंसा पर विचार करते हुए दिलीप बाबू को पद्मश्री जैसे विशिष्ट सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की।

वहीं, डॉ आरके सिन्हा, डॉ विनोद कुमार, डॉ एस पी सिंह ने कहा कि पदमश्री डॉ दिलीप सिंह को चिकित्सक समुदाय के लिए बड़ा सम्मान मिला है। भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय भी समारोह के दौरान पूरे समय तक मौजूद थे।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि पद्मश्री डॉ दिलीप कुमार सिंह का पुत्र होना उनके लिए सम्मान की बात है। आए हुए चिकित्सकों एवं अतिथियों का डॉ संजय कुमार सिंह एवं डॉ प्रतिभा सिंह ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.