Move to Jagran APP

पैक्स चुनाव : नारायणपुर, शाहकुंड और सन्‍हौला में जानिए कौन कितने मतों से जीते Bhagalpur News

भागलपुर में पैक्‍स चुनाव के कुछ प्रखंडों के परिणाम आ गए हैं। नारायणपुर प्रखंड के अलावा शाहकुंड और सन्‍हौला में सोमवार को मतदान हुआ था।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 09:32 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 09:32 AM (IST)
पैक्स चुनाव : नारायणपुर, शाहकुंड और सन्‍हौला में जानिए कौन कितने मतों से जीते Bhagalpur News
पैक्स चुनाव : नारायणपुर, शाहकुंड और सन्‍हौला में जानिए कौन कितने मतों से जीते Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर जिले के नारायणपुर, शाहकुंड और सन्‍हौला में सोमवार के हुए पैक्‍स चुनाव के परिणाम आ गए हैं। इन प्रखंडों में कई ने तो अपनी सीट बचा ली, लेकिन कई विजयी प्रत्‍याशियों को भी हार का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

नारायणपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव की मतगणना पूरी हुई। जयपुर चुहर पश्चिम से सुनीता राज को 538 मत एवं अंगद मंडल को 167 मत मिले। इस तरह सुनीता 375 वोट से जीत गईं। भ्रमरपुर पैक्स में हिमांशु कुमार झा को 477, प्रेम कुमार झा को 278 मत मिले। हिमांशु ने 199 मतों से जीत दर्ज की।

नारायणपुर पैक्स से निलाब ने 487 वोटों से जीत दर्ज की। बैकंठपुर पैक्स से राजीव 193 मतों से जीते। नगड़पारा पैक्स से रुद्रप्रताप सिंह ने 27 मतों से जीत दर्ज की। सभी विजयी उम्मीदवारों को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अजय प्रकाश ने प्रमाण पत्र दिया।

पैक्स चुनाव में आठ में से सात पुराने चेहरे जीते

सन्हौला प्रखंड के सिल्क भवन में मंगलवार को पैक्स चुनाव की मतगणना हुई। जिसमें आठ पुराने पैक्स अध्यक्षों में से सात अपनी सीट को बचाने में सफल रहे। हालांकि एक सीट पर पुराने अध्यक्ष के भाई ने बाजी मारी। इस सीट पर भी लोग पुराने चेहरे की ही जीत मान रहे हैं, क्योंकि पुराने अध्यक्ष की नौकरी हो जाने के कारण इस सीट से उन्होंने अपने भाई को चुनावी मैदान में उतार दिया था।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि फरिदमपुर-महेशपुर पैक्स में चंदन कुमार को सबसे अधिक मत 1289 एवं दूसरे स्थान पर मनोज कुमार महतो को 98 मत प्राप्त हुए। श्रीचक-कमालपुर पैक्स में मंजेय मंडल 174 एवं उनके प्रतिद्वंद्वी पंकज मंडल को 142 मत, धुआवै पैक्स में विपिन बिहारी सिंह को 741 मत एवं मनोज कुमार शर्मा को 197 मत प्राप्त हुए। बंशीपुर-बेला पैक्स में गोपाल साह को 796 मत जबकि साजन कुमार सिंह को 574 मत प्राप्त हुए। सकरामा पैक्स में अनिरुद्ध प्रसाद मंडल को 557 मत, जबकि दूसरे स्थान पर प्रदीप कुमार को 262 मत प्राप्त हुए। तेलौंधा पैक्स में मोहम्मद शमशेर आलम को 354 मत एवं दूसरे स्थान पर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने 118 मत प्राप्त हुए। अमडिहा पैक्स में मोइनउद्दीन को 513 मत एवं सज्जाद को 88 मत प्राप्त हुए। श्रीमतपुर पैक्स से भवेश कुमार को 588 मत प्राप्त हुए जबकि विपिन मंडल को 173 मत प्राप्त हुए। जीते हुए सभी पैक्स अध्यक्षों के समर्थकों ने जुलुस निकाला व एक दूसरे को अबीर लगाए।

पैक्स चुनाव में नए लोगों ने बाजी मारी

शाहकुंड में पैक्स चुनाव को लेकर मतगणना मंगलवार देर शाम समाप्त हो गई। कुल 13 पैक्स में चुनाव कराए गए थे। सभी पैक्सों में पूर्व के पैक्स अध्यक्ष चुनाव मैदान में थे लेकिन इस बार नए चेहरों ने बाजी मारी है। नए चेहरों में हाजीपुर पैक्स से कैलाश प्रसाद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश साह को हराया। कैलाश प्रसाद सिंह को 235 मत एवं प्रकाश साह को 123 मत प्राप्त हुए। इसी तरह शाहकुंड पैक्स से प्रशांत कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दयानंद मंडल को हराया। प्रशांत कुमार यादव को 501 मत एवं दयानंद मंडल को 418 मत मिले। कपसौना सरहा पैक्स से विनोद कुमार शर्मा ने वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अनंत कुमार को पराजित कर जीत दर्ज की है। विनोद कुमार शर्मा को कुल 540 मत एवं अनंत कुमार को 416 मत प्राप्त हुए हैं। दरियापुर पैक्स से राजू कुमार पासवान ने वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अर्पित जायसवाल को पराजित किया। राजू कुमार पासवान को 303 मत एवं अर्पित जायसवाल को 201 मत प्राप्त हुए। दामोदरपुर अंबा पैक्स से सुधीर कुमार गुप्ता ने वर्तमान पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह को पराजित किया। सुधीर कुमार गुप्ता को 676 मत एवं पंकज कुमार सिंह को 478 मत प्राप्त हुए। जमालपुर खैरा पैक्स से सीता देवी ने वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुमित लाल यादव को पराजित किया। सीता देवी को 465 मत एवं सुमित लाल यादव को 371 मत प्राप्त हुए। सजौर पैक्स से शंकर मोदी ने अवध किशोर साह को पराजित किया। शंकर मोदी को 248 मत एवं अवध किशोर साह को 129 मत प्राप्त हुए। उधर, वर्तमान पैक्स अध्यक्षों में कूल 6 पैक्स अध्यक्ष ने लगातार जीत दर्ज की है। जिसमें किशनपुर अमखोरिया पैक्स से पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कृष्णानंद सिंह को पराजित किया। संजय कुमार सिंह लगातार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते हैं। किशनपुर अमखोरिया पैक्स से अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कृष्णानंद सिंह को पराजित किया। संजय कुमार ङ्क्षसह लगातार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते हैं। संजय कुमार ङ्क्षसह को 452 मत एवं कृष्ण नंदन सिंह को 225 मत प्राप्त हुए हैं। दासपुर पैक्स से नीरज प्रसाद सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। नीरज प्रसाद सिंह को 306 मत एवं प्रिंस कुमार मिश्रा को 145 मत प्राप्त हुए। पैरडुमनियामाल पैक्स से जयप्रकाश मंडल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। जयप्रकाश मंडल को 237 मत एवं विभाष प्रसाद मंडल को 212 मत प्राप्त हुए। पंचरुखी पैक्स से शंकर मंडल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। शंकर मंडल को कुल 682 मत एवं वकील राम को 406 मत प्राप्त हुए। समस्तीपुर पैक्स से लगातार दूसरी बार मु कमरुज्जमा खान ने जीत दर्ज की है। कमरुज्जमा खां को 367 मत एवं मु डाबर आजम को 88 मत प्राप्त हुए। हरपुर पैक्स से लगातार तीसरी बार रामजी राय ने जीत दर्ज की है। रामजी राय को 477 मत एवं युवराज कुमार को 322 मत प्राप्त हुए। सभी विजई प्रत्याशी को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार मिश्रा ने प्रमाण पत्र दिया। आब्जर्वर के पद पर बांका के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी लेखा योजना अशोक कुमार मौजूद थे। सुरक्षा दृष्टिकोण से शाहकुंड थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ जमे रहे। मतगणना के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना संपन्न हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.