Move to Jagran APP

ठंड का प्रकोप: कांप रहे बिहार के सीमावर्ती जिले, अररिया में दिन में भी वाहन चालक जला रहे लाइट

बिहार के सीमावर्ती जिलों में ठंड का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है। बात करें अररिया जिले की तो अररिया का मौसम तेजी के साथ बदला है। यहां दिन में भी धुंध छा रही है। यही वजह है कि दिन में भी वाहन चालक अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चल...

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 10:52 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 10:52 AM (IST)
ठंड का प्रकोप: कांप रहे बिहार के सीमावर्ती जिले, अररिया में दिन में भी वाहन चालक जला रहे लाइट
बिहार के अररिया जिल में ठंड बढ़ी।

संवाद सूत्र, सिकटी, (अररिया): पिछले चार-पांच दिनों से लगातार घने कोहरे के बीच ठंड में भारी बढ़ोतरी होने व ठंडी हवाएं चलने के कारण भारत -नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दो -चार दिनों से बढ़ी ठंड ने अपना आक्रामक रूप दिखाना शुरु कर दिया है। ठंड व कोहरे के कारण धूप नहीं निकलने से आम लोगों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोग अति आवश्यक कार्य से हीं घर से बाहर निकल रहे हैं। बढ़ी ठंड ने कृषि कार्य को भी प्रभावित कर रखा है।

loksabha election banner

कई दिनों से सुबह दस बजे तक और फिर रात में धुंध की चादर से प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत मुख्यालय तक के गांव लिपटे रहे। कुहासे व शीतलहर से संपूर्ण प्रखंड में ठंड जानलेवा हो चली है। सुबह से ही पछुआ हवा चलने से सुबह और शाम में घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। सर्द हवा चलने से कनकनी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। लगातार पछिया चलने से ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड से बाजारों में चहल-पहल कम रही।

दुकानें देर से खुल रही हैं और जल्द बंद हो जा रही हैं। पिछले पांच दिनों से लगातार कोहरे की कहर से और बढ़ती ठंडके कारण लोगों का जीना मुहाल है। हवा चलने से कंपकपाती ठंड लोगो को बेचैन कर रही है। यदि ठंड के तेवर यही रहे तो आने वाले दिनों में बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। अब तक प्रशासन की तरफ से ठंड से बचाव के लिए कोई माकूल व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है। लुढ़कता जा रहा पारा के कारण बढ़ती ठंड जहां एक ओर परवान पर है, वहीं गिरते पारे के कारण कंपकंपा ठंड में लोग जीने को विवश हैं। पारा गिरने से लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है और लोग परेशान दिख रहे हैं।

दूर से आने वाले वाहन नजदीक आने पर भी दिखाई नहीं देती। इस वजह से दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। ठंड बढ़ने के साथ हीं सीमावर्ती क्षेत्र की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी, स्टाल, कश्मीरी चादर के साथ-साथ ऊनी सलवार सूट की बिक्री में भी वृद्धि आई है। सर्द हवाओं व घने कोहरेजारी है। वाहनों की रफ्तार में कमी आई है।

दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। घने कोहरे की चादर तथा सर्द हवाओं ने मानो मानव जीवन पर ब्रेक लगा दी है। लोगों ने बताया कि ठंड दिनों-दिनों बढ़ती जा रही है लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं कर सकी है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिस कारण लोग जन सहयोग कर अलाव मंगाकर ठंड से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.