Move to Jagran APP

'ओढ़नी' बनेगा Top Tourist Place Of Bihar, चाय की चुस्की लेने पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार

Top Tourist Place Of Bihar बनेगा बांका का ओढ़नी जलाशय। अगले सप्ताह सीएम नीतीश यहां का दौरा करेंगे। जलाशय पर्यटकों को कैसे आकर्षित करेगा ये इस बात से पता चलता है कि यहां 04 करोड़ से आइलैंड बनाया जाएगा और 350 करोड़ का गेस्ट हाउस।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 08:50 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 08:50 AM (IST)
'ओढ़नी' बनेगा Top Tourist Place Of Bihar, चाय की चुस्की लेने पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार
Top Tourist Place Of Bihar : पढ़ें ओढ़नी जलाशय के बारे में।

जागरण संवाददाता, बांका। बांका का ओढ़नी जलाशय बिहार का नंबर वन पर्यटन स्थल (Top Tourist Place Of Bihar) बनेगा। पिछले महीने जलाशय में नौका विहार शुरू होने के बाद शनिवार से डैम में वाटर स्कूटी भी फर्राटा भरने लगा है। करीब 22 लाख रुपये की लागत से स्कूटी खरीद कर डैम पर लाया जा चुका है। शनिवार को ही इसे आमलोगों के लिए चालू करा दिया गया है। इसकी सवारी की फी पांच सौ रुपये रखा गया है, जबकि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड रखने वाले छात्रों को आधी छूट मिलेगी। सीएम नीतीश कुमार ((CM Nitish Kumar) अगले सप्ताह यहां आ रहे हैं।

loksabha election banner

वहीं, डैम के बीच बने आइलैंड में सिंचाई विभाग चार करोड़ की राशि से आइबी निर्माण कराएगा। डैम के किनारे से आइलैंड तक जाने के लिए एक नाव की सुविधा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। डैम के किनारे पर भी भवन निर्माण विभाग भी साढ़े तीन करोड़ का अपना आइबी बनाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका आगमन पर अगले सप्ताह तक इस डैम का अवलोकन करेंगे। इसी आइलैंड पर उनके स्वागत में तंबू तनेगा। आइलैंड पर भी उनके भोजन और नाश्ता का इंतजाम होगा। ताकि यह केंद्र पर्यटकों को खूब लुभा सके। बांका शहर से सटा होने के कारण इस पर पर्यटन की खूब संभावनाएं हैं। कम से कम शहर में रहने वाले लोगों का भी इधर रूख हुआ तो डैम आमदनी का बढिय़ा जरिया बन जाएगा। स्थानीय लोगों को भी इससे रोजगार उपलब्ध होगा। आइबी निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।

  • -अलगे सप्ताह ओढ़नी डैम पर सीएम लेंगे चाय का मजा
  • - नौका विहार के बाद फर्राटा भरने लगा वाटर स्कूटी
  • -04 करोड़ से आइलैंड में आइबी बनाने को भी मिली हरी झंडी
  • -350 करोड़ से डैम किनारे गेस्ट हाउस का होगा निर्माण
  • -22 लाख रुपये की वाटर स्कूटी का 500 रुपये होगा चार्ज
  • -24 घंटे नाव की रहेगी सुविधा

शौचालय और पेयजल का हो रहा इंतजाम

मुख्यमंत्री मंदार में रोपवे का उद्घाटन करने आने वाले हैं। इसी दिन वे ओढ़नी भी आएंगे। सीएम से पहले जल संसाधन मंत्री संजय झा और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी पिछले सप्ताह डैम का जायजा ले चुके हैं। मुख्यमंत्री आगमन की संभावना को देखते हुए डैम पर शौचालय और पेयजल की सुविधा बहाल करने का काम को रहा है। सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार की पूरी टीम दिन भर डैम पर कैंप कर तैयारी को पूरा करा रहे हैं

बांका डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि ओढ़नी जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को खूब भाने वाली है। इसे नंबर वन पर्यटक स्थल बनाने का काम पिछले साल से चल रहा है। शनिवार से डैम पर वाटर स्कूटी चलने लगा है। मुख्यमंत्री आगमन के बाद ओढ़नी को राज्य स्तर पर पहचान मिलेगी। दूर दूर से पर्यटक आएंगे। फिलहाल, दो दर्जन लोगों को यहां रोजगार मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.