Move to Jagran APP

युवा जदयू को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा : रजनीकांत

युवा जदयू को प्रखंड से लेकर बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 02:04 AM (IST)
युवा जदयू को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा : रजनीकांत
युवा जदयू को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा : रजनीकांत

भागलपुर। युवा जदयू को प्रखंड से लेकर बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। ये बातें प्रखंड अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने गुरुवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के लिए जितना काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उतना कार्य किसी ने नहीं किया।

loksabha election banner

इस दौरान अभिषेक कुमार सिंह, चंद्रकेत मिश्र, संजीव कुमार सिंह, कुंदन झा, निरंजन तांती, अभिमन्यु कुमार सिंह, राजीव कुमार तांती को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। निरंजन कुमार, कुमोद मंडल, आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीतीश कुमार, मुकेश कुशवाहा, नीरज कुमार सिंह, नवल किशोर मंडल, राजीव रंजन को महासचिव, राहुल कुमार सिंह, सैयद शाकिव आलम, नंदन कुमार सिंह, डबलू मेहतर, शम्मो खान, मो. फारूख, संगीता झा, आशा देवी, झालो देवी को सचिव मनोनीत किया गया है।

विवेक कुमार सिंह को पीरपैंती का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। शोभाकांत पटेल कहलगांव, अभिषेक कुमार सन्हौला, कृष्णकांत मंडल सबौर, शम्स तबरेज जगदीशपुर, अरुण मंडल गोराडीह, राजेश कुमार चौधरी नाथनगर, सुदीप कुमार सिंह शाहकुंड, मनीष कुमार सुल्तानगंज नगर, पप्पू मंडल सुल्तानगंज ग्रामीण के प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.