पांच माह से बंद ईको और ईसीजी जांच होगी शुरू
भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के पांच माह से बंद मेडिसीन ि
भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के पांच माह से बंद मेडिसीन विभाग खोलने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई गई है। गुरुवार से यह विभाग खुल जाएगा, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। साथ ही ईको, ईसीजी सहित अन्य जांच भी की जा सकेगी। अस्पताल अधीक्षक ने विभाग खोले जाने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग सहित स्थानीय प्रशासन को भी दी गई है।
कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर अस्पताल के सभी विभागों को बंद कर दिया गया था। केवल इमरजेंसी और इंडोर शिशु विभाग में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। लॉकडाउन में छूट मिलने से इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। स्थिति यह हुई कि फर्श पर मरीजों को रखा जाने लगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक भगत ने कहा कि अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या अब काफी कम हो गई है। पहले तकरीबन एक सौ मरीज भर्ती होते थे, अब उनकी संख्या 10-12 रह गई है। आइसोलेशन विभाग में एक सौ बेड हैं, इसलिए इंडोर मेडिसीन विभाग को खोलने का निर्णय लिया गया। एक सप्ताह में सभी विभाग खोल दिए जाएंगे। साथ ही हृदय रोग के मरीजों की जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग खोलने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई है।
कोविड सेंटर में चार मरीज भर्ती
घंटाघर स्थित कोविड सेंटर में मात्र चार कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि एक माह पूर्व दो सौ से ज्यादा मरीज भर्ती थे। अब धीरे-धीरे भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आती जा रही है।